{"_id":"67378b5153bff7c0c50f6eee","slug":"akshay-kumar-fans-found-similarity-between-tom-cruise-and-his-stunt-from-movie-mission-impossible-8-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: फैंस को टॉम क्रूज के स्टंट में दिखी अक्षय कुमार की झलक, सोशल मीडिया पर दी मजेदार प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: फैंस को टॉम क्रूज के स्टंट में दिखी अक्षय कुमार की झलक, सोशल मीडिया पर दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
Fri, 15 Nov 2024 11:27 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:27 PM IST
सार
Akshay Kumar and Tom Cruise Stunt: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग का टीजर हाल में ही जारी हुआ है। फैंस इसके एक दृश्य में अक्षय कुमार के एक स्टंट से समानता होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
टॉम क्रूज- अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @tomcruise/akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार हिंदी फिल्म के मशहूर अभिनेता हैं, जो लगातार चर्चा में बने रहते हैं। कई बार उन्हें ज्यादा फिल्में करने के लिए आलोचनाएं भी सहनी पड़ती हैं, लेकिन इस बार वह ज्यादा फिल्में करने की वजह से नहीं, ब्लकि अपनी दशकों पुरानी फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल में ही हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग का जबर्दस्त टीजर जारी हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 420 से फैंस को समानता नजर आ रही है।
विज्ञापन
टॉम क्रूज जैसा स्टंट अक्षय ने खिलाड़ी 420 में किया है
अक्षय कुमार ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी 420 में उड़ते हुए हवाई जहाज के ऊपर एक खतरनाक स्टंट किया था। ये दृश्य आज भी दर्शकों को रोमांचित कर देता है, जबकि आज कई तरह के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है और इस तरह की आधुनिक तकनीकें हैं। मिशन: इम्पॉसिबल 8 के टीजर में, टॉम क्रूज क्लासिक स्टाइल में हवा में विमान से लटके हुए नजर आ रहे हैं, जिसे अक्षय के फैंस बता रहे हैं कि अभिनेता ने दशकों पहले इस तरह का स्टंट किया हुआ है। इसे लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
The new Mission Impossible trailer reminded me of a jaw-dropping stunt Akki had done back in Khiladi 420दोनों अभिनेताओं की लोग कर रहे हैं तुलनाविज्ञापन विज्ञापन
byu/sidroy81 inBollyBlindsNGossip
रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, "अक्षय ने यह तब किया, जब यह लोकप्रिय नहीं था और निश्चित रूप से टॉम क्रूज से पहले।" वहीं, एक और यूजर ने बॉलीवुड स्टार को इस स्टंट के लिए टॉम क्रूज का प्रेरणा स्त्रोत करार दिया। अन्य लोगों ने दोनों स्टंट की निडरता पर आश्चर्य व्यक्त किया। एक यूजर ने ट्वीट किया, "यह पागलपन है। अक्षय का यह कदम सिर्फ पागलपन नहीं था बल्कि आइकॉनिक था।" एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "टॉम क्रूज के पास पूरा बजट है, लेकिन अक्षय में हिम्मत थी। दोनों दिग्गजों को सम्मान।"
Disha Patani: 'कंगुवा' अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता के साथ धोखाधड़ी, जालसाजों ने लगाया 25 करोड़ रुपये का चूना
कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं अक्षय कुमार
बताते चलें कि टॉम क्रूज की मिशन: इम्पॉसिबल सीरीज की आठवीं किस्त है। ये फिल्म 23 मई, 2025 को रिलीज होने वाली है। वहीं, बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही वेलकम सीरीज की तीसरी किस्त वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो स्काई फोर्स, जॉली एलएलबी 3 और भूत बंगला में भी काम कर रहे हैं। जॉली एलएलबी 3 में वो अभिनेता अरशद वारसी के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे, जो इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग में मुख्य भूमिका में दिखे थे।
Singham Again Collection Day 15: ‘सिंघम अगेन’ का बॉक्स ऑफिस पर निकल रहा दम, जानें 15वें दिन का कलेक्शन