फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today

Trending News: अक्षय ने लिया CM फडणवीस का इंटरव्यू, कांतारा-2 के मेकर्स की फैंस से अपील; पढ़ें आज की टॉप खबरें

Tue, 07 Oct 2025 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Oct 2025 09:19 PM IST
सार

Bollywood Trending News: एंटरटेनमेंट जगत में आज मंगलवार को साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, कई खबरों ने ध्यान खींचा। बाबिल खान लंबे वक्त बाद सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। वहीं अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस का इंटरव्यू लिया। और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन
Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today
Trending News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म जगत की खबरों में दर्शकों की विशेष दिलचस्पी रहती है और वे इस पर अपडेट जानना चाहते हैं। इस रिपोर्ट में हम हर दिन दिनभर की टॉप ट्रेंडिंग खबरों से रूबरू कराते हैं। आज का दिन काफी खास रहा। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई खबरें सुर्खियों में रहीं। 'कांतारा 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों से एक खास अपील की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अक्षय कुमार के इंटरव्यू ने भी खूब ध्यान खींचा। कई और खबरें चर्चा में रहीं। 

विज्ञापन

Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today
अक्षय कुमार और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने लिया सीएम देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू
मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मीडिया और मनोरंजन बिजनेस पर वार्षिक सम्मेलन एफसीसीआई फ्रेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अक्षय ने इस मौके पर सीएम फडणवीस के साथ मंच पर बातचीत भी की। अक्षय ने देवेंद्र फडणवीस से मजाकिया अंदाज में एक सवाल करते हुए पूछा कि नागपुर संतरों के लिए काफी मशहूर है। इसलिए मैं आपसे ये पूछना चाहूंगा कि क्या आपको संतरा पसंद है? जानिए सीएम ने क्या कहा?


पूरी खबर यहां पढ़ें: Akshay Kumar: अक्षय ने लिया देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू, पूछा- आप संतरा कैसे खाते हैं? सीएम ने दिया गजब जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

'कांतारा-2' के मेकर्स की फैंस से अपील
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। उत्साहित फैंस की अलग-अलग रूप में तस्वीर और वीडियोज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक फैन दैव रूप धारण कर थिएटर पहुंचा, जिसकी खूब आलोचना भी हुई। दर्शक फिल्म देखने जाते हुए दैवीय पात्रों की नकल न करें, इसे लेकर 'कांतारा-2' के मेकर्स ने दर्शकों से अपील की है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Kantara Chapter-1: 'कांतारा-2' के मेकर्स की फैंस से अपील, कहा- 'फिल्म देखते हुए दैव का रूप धारण न करें'

विज्ञापन

Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today
शक्ति कपूर, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@filmygyan, @viralbhayani

महीनों बाद नजर आए इरफान के बेटे बाबिल
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक्टर बाबिल खान के वीडियो काफी वायरल रहे। वह लंबे वक्त के बाद पब्लिक प्लेस पर नजर आए। बाबिल के वायरल वीडियो देखते है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ बाबिल को सपोर्ट करते दिखे, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Babil Khan: महीनों बाद नजर आए इरफान के बेटे बाबिल, पहचान नहीं पाए शक्ति कपूर; यूजर्स बोले- पहले जैसा नहीं रहा

Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today
ड्वेन जॉनसन - फोटो : एक्स

टेलर स्विफ्ट ने बिगाड़ा 'द स्मैशिंग मशीन' का खेल
हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन के फैंस को उनकी नई फिल्म 'द स्मैशिंग मशीन' से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। लगभग 50 मिलियन डॉलर यानी 415 करोड़ के बजट में बनी इस खेल-आधारित ड्रामा फिल्म ने पहले तीन दिनों में सिर्फ 6 मिलियन डॉलर यानी 4.98 करोड़ की कमाई की।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Dwayne Johnson: टेलर स्विफ्ट ने बिगाड़ा 'द स्मैशिंग मशीन' का खेल, एक्टर का छलका दर्द; बोले- इस पर काबू नहीं...

Akshay Kumar Interviewed CM Devendra Fadnavis Kantara 2 Makers appeal to Fans read Trending News of today
बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 - फोटो : एक्स

बीच में ही बंद हो जाएगा किच्चा सुदीप का शो?
कर्नाटक के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस कन्नड़’ के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शो के स्टूडियो को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। यह स्टूडियो बेंगलुरु दक्षिण जिले के बिदाड़ी इलाके में स्थित है, जहां कई वर्षों से शो की शूटिंग की जा रही थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Bigg Boss Kannada 12: बीच में ही बंद हो जाएगा किच्चा सुदीप का शो? स्टूडियो को तुरंत बंद करने का आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed