{"_id":"66ece4eaf0d8ed9ebb00a107","slug":"akshay-kumar-met-his-fans-amidst-the-shooting-of-next-film-housefull-5-in-london-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: हाउसफुल 5 की शूटिंग के बीच फैंस से मिले अक्षय कुमार, लंदन में चल रहा है शूट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: हाउसफुल 5 की शूटिंग के बीच फैंस से मिले अक्षय कुमार, लंदन में चल रहा है शूट
Fri, 20 Sep 2024 08:33 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 08:33 AM IST
सार
अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में 'हाउसफुल 5' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी महिला प्रशंसकों के साथ तस्वीर खिंचाई।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और उनकी प्रशंसक
- फोटो : एक्स @AKFansGroup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछली बार 'खेल खेल में' नजर आए अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। दर्शक इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को काफी पसंद करते हैं और इसके पांचवें भाग को भी देखने के लिए काफी उत्सुक है। हाल ही में, अक्षय कुमार का लंदन से एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें वो अपनी महिला प्रशंसकों से मिलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Mahesh Bhatt: शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर हैं महेश भट्ट, आज मना रहे हैं 76वां जन्मदिन
विज्ञापन
महिला प्रशंसकों के साथ खिंचाई तस्वीर
अक्षय कुमार फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, जिसमें खिलाड़ी कुमार एक कपड़ों के स्टोर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ तीन महिलाएं अलग-अलग रंग के गाउन पहने खड़ी हुई हैं। अक्षय कुमार ने अपनी प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर सभी मुस्कुराते नजर आए। मालूम हो कि चंकी पांडे ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंदन की कुछ तस्वीरें साझा की थी। चंकी के साथ जॉनी लीवर और रंजीत भी दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
VIDEO - #AkshayKumar𓃵 spotted getting clicked with his Fan girls in London #Housefull5 pic.twitter.com/6uzKjWhKlP
— Akshay Kumar Fans Group (@AKFansGroup) September 19, 2024
Aditi Siddharth: गुलाबी सूट और मांग में सिंदूर, शादी के बाद पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई लौटीं अदिति राव हैदरी
हाउसफुल 5 में दिखेंगे इतने सारे कलाकार
'हाउसफुल 5' की शूटिंग लंदन में चल रही है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, रंजीत, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होगी।
Scarpetta: प्राइम वीडियो की सीरीज स्कार्पेटा में नजर आएंगी निकोल किडमैन-जेमी ली कर्टिस, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह