फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar On Cyber Crime Shares An Incident Happened With Daughter Nitara

Akshay Kumar: ‘अपनी अश्लील तस्वीर भेजो’, अक्षय की 13 साल की बेटी को किसने भेजा यह मैसेज? एक्टर ने साझा की घटना

Fri, 03 Oct 2025 02:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 03 Oct 2025 02:27 PM IST
सार

Akshay Kumar Shares Nitara’s Incident: अक्षय कुमार हाल ही में साइबर पुलिस के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने बेटी नितारा के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया।

विज्ञापन
Akshay Kumar On Cyber Crime Shares An Incident Happened With Daughter Nitara
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई। अक्षय ने इस घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार से साइबर क्राइम से जुड़ा एक चैप्टर कोर्स में भी शामिल करने की मांग की है। बता दें कि अक्षय की बेटी नितारा सिर्फ 13 साल की हैं।

विज्ञापन

जब अक्षय की बेटी को आया मैसेज
मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह अक्षय ने इस घटना का जिक्र किया। इस दौरान अक्षय ने बताया कि मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी उधर से एक संदेश आता है। फिर एक संदेश आया, क्या आप पुरुष हैं या महिला? तो उसने महिला का जवाब दिया। फिर उसने एक संदेश भेजा। क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकते हैं? यह मेरी बेटी थी। उसने सब कुछ बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया। इस तरह चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सीएम से की साइबर क्राइम की कक्षाएं शुरू करने की मांग
इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए अक्षय ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में हर हफ्ते साइबर पीरियड नाम से एक पीरियड होना चाहिए, जहां बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए। आप सभी जानते हैं कि यह अपराध सड़क पर होने वाले अपराध से भी बड़ा होता जा रहा है। इस अपराध को रोकना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed