{"_id":"66e6bb5d6841934be30fc369","slug":"akshay-kumar-son-aarav-is-away-from-films-wants-to-become-a-fashion-designer-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: फिल्मों से दूरी रखते हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव, इस फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: फिल्मों से दूरी रखते हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव, इस फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर
Sun, 15 Sep 2024 04:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:41 PM IST
सार
अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बातचीत के दौरन अक्षय कुमार ने आरव को लेकर कुछ खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि आरव फिल्मों से दूरी रखते हैं। वह बॉलीवुड से हटकर कुछ नया करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार का बेटा आरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार आज यानी 15 सितंबर को अपना 22वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिनेमा के बड़े अभिनेता के बेटे होने के बाद भी आरव को अपनी निजी जिंदगी को छिपाकर रखना पसंद है। इतना ही नहीं उनको फिल्मों में भी कोई खास रुचि नहीं है। अक्षय कुमार ने बताया कि आरव फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
आरव को फिल्मों में नहीं है दिलचस्पी
एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे उनके घर में क्या अलग है। वह अपने बेटे को अपनी फिल्मों के बारे में दिखाना और बताना चाहते थे। हालांकि, स्टार किड को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैं उसे इन सब में शामिल करना चाहता हूं, लेकिन वह कुछ भी देखना नहीं चाहता, वह बस अपना काम करना चाहता है। वह पढ़ाई करना चाहता है या फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है'।
विज्ञापन
ईमानदारी से देता है काम की प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार ने कहा, उनके बच्चों की उनके काम में रुचि जगाने के दो तरीके हैं। उन्होंने कहा कि या तो इसे छिपाकर रखना चाहिए या इतना देना चाहिए कि वे इसे करना ही न चाहें। अपने बच्चों नितारा और आरव को लेकर बात की है। अक्षय ने कहा था कि उनकी बेटी अभी छोटी है और बेटा आरव अक्सर उनकी तारीफ करता है और मुझ पर गर्व भी करता है। आरव मेरे काम की प्रतिक्रिया देते हुए ईमानदार रहता है। कह देता है, 'माफ करना लेकिन ये बेकार है'।
दिवाली में रिलीज होगी अगली फिल्म
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2002 में बेटे आरव और साल 2012 में नितारा का स्वागत किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के खिलाड़ी हाल ही में 'खेल खेल में' नजर आए थे। अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर किरदार निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज होगी।