सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt And Akshay Kumar Praises Kalyani Priyadarshan Starrer Lokah Chapter 1 Produced By Dulquer Salmaan

Lokah: अक्षय कुमार के बाद अब आलिया भट्ट ने की ‘लोका’ की तारीफ, फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया पर जताई खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 04 Sep 2025 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Praises Lokah: दुलकर सलमान द्वारा निर्मित ‘लोकाः चैप्टर 1’ इन दिनों छाई हुई है। क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। अब आलिया भट्ट ने भी फिल्म की सराहना की है।

Alia Bhatt And Akshay Kumar Praises Kalyani Priyadarshan Starrer Lokah Chapter 1 Produced By Dulquer Salmaan
आलिया भट्ट और लोका चैप्टर 1 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हालिया मलयालम फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से सराहा जा रहा है। यही नहीं धीरे-धीरे अब सेलेब्स भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी क्रम में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी ‘लोका’ की तारीफ की है। 

Trending Videos

आलिया ने जमकर की तारीफ
आलिया ने ‘लोका’ की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में आलिया ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘पौराणिक लोककथाओं और रहस्य का शानदार ताजा मिश्रण है ‘लोका’। फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर काफी खुश हूं। मैं हमेशा से ऐसी फिल्मों और सिनेमा की तारीफ करने और उनका समर्थन करने को बेकरार रहती हूं।’ आलिया ने फिल्म की कास्ट और क्रू को मेंशन करते हुए फिल्म के अब हिंदी में भी उपलब्ध होने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ने की कल्याणी प्रियदर्शन की तारीफ
आलिया से पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ‘लोका’ का समर्थन करते हुए फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन की तारीफ की थी। अक्षय ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘प्रतिभा तो परिवार में ही होती है, सुना था, अब देख भी लिया। प्रियदर्शन सर की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन के शानदार अभिनय के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। उन्हें और लोका की पूरी टीम को उनके हिंदी संस्करण के रिलीज होने पर मेरी शुभकामनाएं।’

 



यह खबर भी पढ़ेंः Lokah VS Hridayapoorvam: मलयालम फिल्मों 'लोका' और 'हृदयपूर्वम' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें टोटल कलेक्शन

 

सुपर नेचुरल एक्शन-थ्रिलर है ‘लोका’
‘लोका: चैप्टर 1’ एक सुपर नेचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित ‘लोका’ में कल्याणी प्रियदर्शन प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। ‘लोका’ महिला केंद्रित सुपरहीरो वाली पहली मलयालम फिल्म है। इस फिल्म को दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को लगातार मिल रही प्रशंसा के बाद ही मेकर्स ने इसे मलयालम में रिलीज के एक हफ्ते बाद हिंदी में भी रिलीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed