सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   alia bhatt angry on paparazzi for entering building without permission

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को आखिर क्यों आया गुस्सा? वीडियो देख यूजर्स बोले- अलग ही नखरे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Angry: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गईं। इस वीडियो में वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।

alia bhatt angry on paparazzi for entering building without permission
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर मीडिया और पैपराजी के साथ हंसते-मुस्कराते हुए नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में आलिया कैमरों में स्पॉट हुईं और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पैपराजी से आलिया नाराज हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ, चलिए आपको बताते हैं। 
Trending Videos


आलिया भट्ट पैपराजी पर हुईं गुस्सा
हाल ही में मुंबई में आलिया भट्ट टेनिस खेलते हुए नजर आईं। इस दौरान आलिया पैपराजी से नाराज हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया पैपराजी को बिल्डिंग से बाहर निकलने को कहती हुई साफ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी टक्कर, शिकायत दर्ज, एक्ट्रेस बोलीं- 'कुछ भी हो सकता था'

क्या है पूरा मामला?
मुंबई की एक बिल्डिंग के बाहर आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया जब वो टेनिस खेलने जा रही थीं। वहां पहले से मौजूद पैपराजी ने जैसे ही आलिया को देखा, वो उन्हें क्लिक करने लगे। इसके बाद आलिया को गुस्सा आया और उन्होंने कहा 'प्लीज बाहर जाओ। ये आपकी बिल्डिंग नहीं है। आप ऐसे अंदर नहीं आ सकते।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




आलिया के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स की ओर से मिक्स रिएक्शन्स सामने आए। किसी ने आलिया को सपोर्ट किया तो किसी को उनका ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- इनके अलग ही नखरे हैं। 


वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं आलिया भट्ट
गौरतलब है कि आलिया भट्ट इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। वह जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। पहली फिल्म है 'अल्फा', जो इस साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रूप में नजर आएंगे। दूसरी फिल्म है संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित 'लव एंड वॉर', जिसमें आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इस तिकड़ी को बड़े पर्दे पर एकसाथ देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed