फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Change her name as Alia Kapoor user comments

Alia Bhatt: तो क्या आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना नाम? वायरल हो रही होटल की तस्वीर

Thu, 12 Jun 2025 10:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 10:05 AM IST
सार

Alia Bhatt Name Change: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनका नाम 'आलिया कपूर' लिखा है। इस फोटो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Change her name as Alia Kapoor user comments
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की है लेकिन वह अभी भी अपना नाम आलिया भट्ट लिखती हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट ने आखिरकार अपना सरनेम बदलकर 'कपूर' कर लिया है। आलिया भट्ट ने पहले भी कहा था कि वह अपने नाम में 'कपूर' जोड़ना चाहती हैं, लेकिन उनके पास कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए समय नहीं है। हालांकि, उनके लेटेस्ट व्लॉग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखकर लगता है कि आलिया ने अपना सरनेम बदल लिया है।

विज्ञापन

होटल में लिखा आलिया भट्ट
अपने व्लॉग की एक झलक में, आलिया अपने होटल के कमरे में खड़ी हैं। यहां पीछे बहुत अच्छे शब्दों में उनका स्वागत किया गया है। होटल ने उन्हें 'प्रिय आलिया कपूर' कहकर संबोधित किया है। इस तरह से देखें तो ऐसा लगता है कि अभिनेत्री ने आखिरकार अपने आधिकारिक दस्तावेजों में अपना नाम बदल लिया है। हालांकि इस तस्वीर पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए शानदार कमेंट
एक यूजर ने लिखा है 'लेकिन वह हमेशा मेरे लिए आलिया भट्ट ही रहेंगी, नाम में वजन आ गया है अभी। यह अब एक ब्रांड नाम है।' आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण में अपने आपको आलिया भट्ट कपूर बुलाया था। इसके बारे में एक यूजर ने लिखा कि 'मुझे लगा कि यह आलिया भट्ट कपूर थीं क्योंकि उन्होंने पहले कॉफी विद करण में ऐसा कहा था। इसके बाद रणवीर काफी खुश हो गए थे कि आखिरकार उन्होंने अपने नाम के आगे कपूर लगाया।' एक और यूजर ने लिखा है 'कपूर को कानूनी तौर पर जोड़ा जाएगा क्योंकि इससे यात्रा करना और बाकी सब आसान हो जाएगा। वह अपने स्क्रीन नाम में भट्ट लगाएंगी।'



 

विज्ञापन

आलिया की शादी और उनका काम
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कई सालों की डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में शादी कर ली। दोनों की मुलाकात 2022 की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी। आलिया और रणबीर ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया।
आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। यह पहली महिला-प्रधान जासूसी यूनिवर्स फिल्म है। इसमें शरवरी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed