सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Ranbir Kapoor Little Princess Raha Clicked Her Photo During Her Work Out Session

Alia Bhatt: रणबीर-आलिया की बेटी राहा बनीं फोटोग्राफर, खींची मां की ऐसी खूबसूरत तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 27 Aug 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Raha Clicked Alia’s Photo: रणबीर-आलिया की लाडली राहा छोटी सी उम्र में ही एक फेमस स्टारकिड हैं। अक्सर राहा की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। अब राहा फोटोग्राफर बन गई हैं।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Little Princess Raha Clicked Her Photo During Her Work Out Session
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट की ही तरह उनकी लाडली राहा भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब अपनी मां आलिया के लिए ढाई साल की उम्र में ही राहा फोटोग्राफर बन गई हैं। उन्होंने आलिया के वर्कआउट के दौरान की तस्वीर क्लिक की है, जो अब आलिया के ट्रेनर ने शेयर की है।

Trending Videos

आलिया के ट्रेनर ने शेयर की फोटो
आलिया भट्ट के जिम ट्रेनर करण साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया के वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें आलिया के साथ करण भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने आलिया की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने 40 मिनट का एक पुल एक्सरसाइज का सेशन कंपलीट किया। इसके बाद करण ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दूसरी फोटो को राहा ने क्लिक किया है। उन्होंने कहा कि देखें राहा की फोटोग्राफी स्किल्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Sawhney (@karansawhney11)


 

प्राइवेसी तोड़ने को लेकर आलिया ने जताई थी नाराजगी
हाल ही में आलिया ने प्राइवेसी को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने उनके घर के कुछ वीडियो-फोटोज लीक होने पर लताड़ लगाई थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा था कि किसी को भी किसी के घर की प्राइवेट फोटोज-वीडियोज को शेयर करने का अधिकार नहीं है, इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जरा सोचिए अगर आपके घर की ऐसी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जाएं, तो क्या आप बर्दाश्त कर सकेंगे?

2022 में आलिया ने रणबीर से की शादी
आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर को आलिया ने राहा को जन्म दिया था और कपल पहली बार पेरेंट बना था। शादी से पहले आलिया-रणबीर ने एक-दूसरे को काफी वक्त तक डेट भी किया था।

यह खबर भी पढ़ेंः Alia Bhatt: पिता महेश भट्ट के साथ फैमिली आउटिंग पर निकलीं आलिया, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी आए नजर

आलिया का वर्कफ्रंट
अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की अगली फिल्म यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ है, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है। इसमें वो पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed