{"_id":"689413026fb6620b850a4bb2","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-romantic-moment-outside-sanjay-leela-bhansali-office-love-and-war-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia: संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर कैमरे में कैद हुए 'रालिया', वायरल हो गया कपल का क्यूट अंदाज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranbir-Alia: संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर कैमरे में कैद हुए 'रालिया', वायरल हो गया कपल का क्यूट अंदाज
Thu, 07 Aug 2025 08:14 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:14 AM IST
सार
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Spotted: लंबे समय के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
रणबीर-आलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर अपने प्यारभरे अंदाज से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। बुधवार की रात दोनों मुंबई के जुहू इलाके में स्थित निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान रणबीर और आलिया ने मीडिया को जमकर पोज दिए। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे थे।
कैज़ुअल लुक में छाए दोनों सितारे
रणबीर और आलिया ने इस दौरान मैचिंग कैजुअल आउटफिट्स पहन रखे थे। आलिया ने सफेद टीशर्ट और डेनिम्स में सिंपल लेकिन क्लासी लुक कैरी किया, जबकि रणबीर ने मूंछों और स्टबल लुक के साथ व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जेकेट में फैंस का दिल जीत लिया। जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें पोज देने के लिए कहा, तो रणबीर आलिया को अपने करीब ले आए और कपल ने एक साथ कैमरे को पोज दिए। सोशल मीडिया पर दोनों का यही क्यूट अंदाज अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'महावतार नरसिम्हा' ने लगाई 'सैयारा' के किले में सेंध, जानिए 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2' का हाल
‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया
इस खूबसूरत जोड़ी को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ देखा जाएगा। इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म एक पीरियड वॉर ड्रामा होगी, जिसमें दो आर्मी ऑफिसर्स और एक महिला के बीच लव ट्रायंगल को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1964 में आई राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ से प्रेरित होगी।
20 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसे 20 मार्च 2026 को रिलीज किए जाने की तैयारी है। भंसाली की फिल्मों में हमेशा भव्यता और गहराई देखने को मिलती है, ऐसे में इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है।
अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं दोनों सितारे
रणबीर और आलिया अपनी इस फिल्म के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी बिजr हैं। आलिया जल्द ही यशराज फिल्म्स की महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शारवरी वाघ भी होंगी। वहीं, रणबीर की झोली में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ जैसी बड़ी फिल्में हैं।

View this post on Instagram