सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia bhatt shares video of playing pickleball on social media

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने खेला पिकलबॉल, दिखाया खेल के प्रति जुनून; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 27 Sep 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Video: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें पिकलबॉल खेलते देखा जा रहा है। 

Alia bhatt shares video of playing pickleball on social media
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में शामिल है। आज शनिवार को एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस और गेमिंग स्किल्स की झलक भी दिखाई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो पिकलबॉल खेलती हुई दिख रही हैं। इसे देख यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए देखें क्या है वीडियो। 

Trending Videos

आलिया ने दिखाई गेमिंग स्किल्स की झलक
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री को तेजी से लोकप्रिय हो रहे पैडल खेल में गहरी दिलचस्पी लेते देखा जा रहा है। साथ ही आलिया पूरी एनर्जी और जुनून के साथ पैडल (पिकलबॉल) खेलती दिख रही हैं। वीडियो में उनकी गेमिंग स्किल्स काफी शानदार नजर आ रही है। इसमें अभिनेत्री ब्लू कलर के आउटफिट में स्पोर्टी अंदाज में दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)



खेल के प्रति बढ़ा आलिया का जुनून
इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पैडल खेल के प्रति जुनून बढ़ता जा रहा है।’ उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर अपनी फिल्म गली बॉय का रैप ‘अपना टाइम आएगा’ भी लगाया है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्सकी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका त्याग और कड़ी मेहनत आपके कार्यों से झलकती है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, 'ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह जबरदस्त हिट।'

यह  खबर भी पढे़ं: Zubeen Garg Case: नॉर्थईस्ट फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, CM सरमा बोले- सियासत बर्दाश्त नहीं


आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर आलिया इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed