सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   American Number used to Ranveer Singh Extortion Threat Voice Note Traced

रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए अमेरिकी नंबर का हुआ इस्तेमाल, 10 करोड़ मांगने वाले का भी हुआ खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Feb 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Threat Case: निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के ठीक बाद अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी दी गई थी। इस मामले में अब नई जानकारी सामने आई है।

American Number used to Ranveer Singh Extortion Threat Voice Note Traced
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को हाल ही में बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट है। मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ताजा अपडेट यह है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए मांगे थे। अपडेट यह भी है कि हैरी बॉक्सर ने जिस नंबर का इस्तेमाल किया था वह अमेरिकी नंबर था। 
Trending Videos

अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही पुलिस
अभिनेता को यह धमकी रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के ठीक बाद भेजी गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पुष्टि हुई है कि वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है। यह मैसेज अमेरिकी नंबर से भेजा गया था। इसके लिए पुलिस अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

American Number used to Ranveer Singh Extortion Threat Voice Note Traced
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
वीपीएन का हुआ इस्तेमाल
मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि वॉयस नोट वीपीएन का इस्तेमाल करके विदेश से भेजा गया था। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज की है। हालांकि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। 
क्राइम ब्रांच रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज कर चुकी है।

धमकी मिलने के बाद पहली बार एक साथ नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
 

बढ़ाई गई अभिनेता की सुरक्षा
रणवीर सिंह ने मैसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। इसके साथ उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए। उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया था।

इनपुट आईएनएस से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed