{"_id":"68ee2410c0e33703e90a2a1d","slug":"amid-dating-rumours-fatima-sana-shaikh-shares-photos-with-vijay-varma-2025-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेटिंग की अफवाहों के बीच फातिमा ने विजय वर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स ने किए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
डेटिंग की अफवाहों के बीच फातिमा ने विजय वर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स ने किए ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 14 Oct 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Fatima Selfie With Vijay Varma: डेटिंग की अफवाहों के बीच एक बार फिर फातिमा सना शेख विजय वर्मा के साथ नजर आईं हैं। उनकी पोस्ट पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

फातिमा सना शेख के साथ विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
विज्ञापन
विस्तार
पिछले कुछ समय से फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की डेटिंग की अफवाहें चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। एक बार फिर, वे चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार दोनों मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक साथ पोज देते हुए नजर आए हैं। इस पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
विजय वर्मा के साथ नजर आईं फातिमा
फातिमा ने इंस्टाग्राम पर सितारों से सजी इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन सभी में विजय वर्मा नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फातिमा साड़ी, ज्वेलरी और हल्के मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विजय पारंपरिक बंद गला सेट में स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram
फातिमा की तस्वीरों पर सेलेब्स के कमेंट
तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा, 'क्या रात थी! शुक्रिया मनीष मल्होत्रा, इतनी गर्मजोशी से अपना घर खोलने के लिए। आप वाकई सभी को परिवार जैसा महसूस कराते हैं।' इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष मल्होत्रा ने लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट किए।

रिश्ते पर फातिमा की राय
फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ आर माधवन भी थे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फातिमा ने कहा था। 'प्यार में समानता का मतलब है दो लोग एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे की बात सुनें और इनकार न करें। मुझे लगता है कि अब यह एक बराबरी का रिश्ता है।' विजय वर्मा और फातिमा में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।
यह खबर भी पढ़ें: सुहाना खान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य की फिल्म का रिलीज हुआ पोस्टर, अभिनेत्री ने खुश होकर किया ये काम!
साथ नजर आएंगे फातिमा और विजय
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में साथ नजर आने वाले हैं। यह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।