प्रियंका चोपड़ा ने नोरा फतेही को लगाया गले, 'दिलबर की आंखों का' गाने की सफलता की दी बधाई
Priyanka Chopra Nora Fatehi: न्यूयॉर्क में सितारों से भरी दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने नोरा फतेही को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। प्रियंका ने नोरा को उनके हिट गाने 'दिलबर की आंखों' के लिए बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह पार्टी दिवाली थीम पर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शानदार पार्टी के दौरान प्रियका ने नोरा के गाने 'दिलबर की आंखों का' गाने की तारीफ की। यह गाना आने वाली फिल्म 'थामा' का है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इसकी बीट्स और नोरा की परफॉर्मेंस की वजह से यह गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। फैंस इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।
नोरा ने पार्टी से कुछ अच्छी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का चमकदार गोल्ड गाउन पहना हुआ है, जो 'ऑल दैट ग्लिटर्स' स्टाइल का है। यह टू-पीस ड्रेस थी, जिसमें फ्लोइंग स्कर्ट थी। इसे वेमैन और मीका ने स्टाइल किया। वहीं प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ आई थीं। प्रियंका ने थ्री पीस सिल्वर ड्रेस में जलवा बिखेरा जबकि उनके पति निक ने मैचिंग ट्राउजर के साथ सुंदर शेरवानी पहनी हुई है।
प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म 'SSMB29' में व्यस्त हैं। वहीं नोरा का हाल ही में फिल्म 'थामा' के गाने 'दिलबर की आंखों का' में नजर आईं, जो हाल ही रिलीज हुआ था। इस गाने में नोरा का धमाकेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आया। फिल्म 'थामा' इस दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: मालविका मोहनन ने ग्रीस से शेयर की शानदार तस्वीरें, 'द राजा साब' पोस्टर की जैकेट पहने नजर आईं एक्ट्रेस