सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan completed Kalki 2 shooting leave for mumbai

'कल्कि 2' की शूटिंग पूरी करके मुंबई लौटे अमिताभ, बालकनी से साझा की खास तस्वीर; बताई घर की अहमियत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 01 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कमल हासन के साथ तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी थी कि वह '2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इस मामले में अब नई अपडेट आई है।

Amitabh Bachchan completed Kalki 2 shooting leave for mumbai
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों इंडस्ट्री में खबरें चल रही हैं कि अमिताभ बच्चन ने कल्कि 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिल्म को 'कल्कि 2' के नाम से जाना जाता है। कमल हासन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
Trending Videos

अमिताभ ने पूरी की शूटिंग
123 तेलुगु के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद वह मुंबई के लिए निकल गए हैं। जबकि बाकी लोग अभी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan completed Kalki 2 shooting leave for mumbai
अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
अमिताभ ने ब्लॉग में दी जानकारी
इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा 'घर तो घर होता है। यह भावनाओं से भरा होता है। घर सिर्फ दीवारों और छत का ढांचा नहीं है। यह आराम, अपनेपन और सुरक्षा की जगह है।' उन्होंने आगे लिखा कि 'कल्कि 2' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में था। अब फिर से अपने शुभचिंतकों से मिल पाउंगा। अभिनेता ने अपने घर की बालकनी से गुलाब के फूल की एक तस्वीर भी शेयर की है। अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से लग रहा है कि वह आजकल अपने घर पर हैं।

Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो

फैंस से नहीं मिल पाए अमिताभ
अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। हालांकि वह पिछले रविवार को अपने फैंस से नहीं मिला पाए थे। इसके बारे में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह यात्रा की वजह से फैंन से नहीं मिल पाए।

Amitabh Bachchan completed Kalki 2 shooting leave for mumbai
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन का लुक - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
'कल्कि 2898 AD' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 AD' के पहले पार्ट में पावरफुल और रहस्यमयी अश्वत्थामा का रोल किया था। उनका किरदार फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक था। फिल्म में उनके साथ कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed