{"_id":"68c9b2bc33d7a804310a44df","slug":"anil-kapoor-priyanka-chopra-kareena-kapoor-khan-other-bollywood-celebs-tribute-to-robert-redford-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Robert Redford: अनिल कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन पर भावुक हुए बॉलीवुड कलाकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Robert Redford: अनिल कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन पर भावुक हुए बॉलीवुड कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार
Bollywood Celebs on Robert Redford Death: हॉलीवुड के निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन पर बॉलीवुड हस्तियां गमगीन हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है।

प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, रॉबर्ट रेडफोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विजेता निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड का मंगलवार (16 सितंबर) को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही, कई बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने रेडफोर्ड की पुरानी तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा।
अनिल कपूर
अनिल कपूर ने एक्स पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड को श्रद्धांजलि। 'बेयरफुट इन द पार्क' से लेकर 'द ग्रेट गैट्सबी' तक उन्होंने कई अच्छी फिल्में बनाईं। वह अब तक के सबसे खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तियों में से एक थे। उनका व्यक्तित्व और मुस्कान अतुलनीय है।'

Trending Videos

Rest in peace, Robert Redford. From Barefoot in the Park to The Great Gatsby, Butch Cassidy and the Sundance Kid, The Sting and all the films in between—he was one of the most beautiful, captivating men ever. His personality, that legendary jawline, that smile… beyond compare. pic.twitter.com/3VGGGM19Jx
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 16, 2025
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेडफोर्ड की एक लाइन साझा की। उन्होंने लिखा 'कहानी सुनाना महत्वपूर्ण है। मानवीय निरंतरता का एक हिस्सा है- रॉबर्ट रेडफोर्ड।'

नरगिस फाखरी, अनुराग कश्यप
अभिनेत्री नरगिस फाखरी और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिग्गज अभिनेता-निर्देशक की तस्वीरें साझा कीं। निरगिस फाखरी ने लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड को याद कर रही हूं। उस फिल्म का एक लुक जो उन्हें परिभाषित करती है।'

प्रियंका चोपड़ा-सोनम कपूर
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड 1936-2025 आइकॉन।' सोनम कपूर ने रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा 'श्रद्धांजलि।'

रॉबर्ट ने जीता अकादमी पुरस्कार
1960 के दशक में प्रसिद्धि की ऊंचाइयों को छूते हुए, रॉबर्ट रेडफोर्ड 1970 के दशक के हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए। उन्होंने 'द कैंडिडेट', 'ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन' और 'द वे वी वेयर' जैसी हिट फिल्में दीं। उन्होंने 'र्डिनरी पीपल' (1980) के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार जीता।