Priyanka Chopra: ‘तुम्हारे साथ जिंदगी बिताकर खुश हूं’, निक के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं प्रियंका; साझा की पोस्ट
Priyanka Chopra On Nick Jonas Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बीते 16 सितंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। अब आज प्रियंका ने पति के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें कपल रोमांटिक पोज भी दे रहा है।
प्रियंका ने इस तरह मनाया निक का जन्मदिन
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के जन्मदिन के एक दिन बाद यानी आज निक को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में प्रियंका ने अपनी और निक की कई तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। पहली तस्वीर में प्रियंका निक का जन्मदिन मना रही हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में हैं जहां प्रियंका निक के गालों को पकड़े उन पर प्यार लुटा रही हैं। सामने केक और खाने-पीने का सामान रखा है। इसके अलावा प्रियंका ने निक के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं, तो किसी तस्वीर में प्रियंका निक को किस कर रही हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका ने लिखा प्यारा नोट
इन रोमांटिक तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘आज जब हम तुम्हारा जश्न मना रहे हैं, मैं उन खूबसूरत 16 सितंबर की यादों को ताजा कर रही हूं जो मैं इतने साल में तुम्हारे साथ बिता पाई हूं। तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने के लिए बहुत आभारी हूं। हम हर रोज तुम्हारा जश्न मनाते हैं।’ इस दौरान प्रियंका ने अपने 2018 से 2025 तक के सफर को भी याद किया है। उन्होंने इन सभी वर्षों की एक-एक तस्वीर साझा की है।
‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।