Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Narendra Modi Birthday Vivek Oberoi To Arun Govil Rajit Kapoor These Actors Played PM Modi Character In Movies
{"_id":"68ca4e2ef60c65e3040a341f","slug":"narendra-modi-birthday-vivek-oberoi-to-arun-govil-rajit-kapoor-these-actors-played-pm-modi-character-in-movies-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi In Movies: विवेक ओबेरॉय से लेकर अरुण गोविल तक, पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाया पीएम मोदी का किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
PM Modi In Movies: विवेक ओबेरॉय से लेकर अरुण गोविल तक, पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाया पीएम मोदी का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:26 PM IST
सार
Narendra Modi Birthday: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर निभाई पीएम मोदी की भूमिका।
विज्ञापन
1 of 8
विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक की अनेक हस्तियां पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रही हैं। पीएम मोदी ऐसी शख्सियत हैं, जिन पर कई फिल्में भी बनी हैं। साथ ही कई फिल्मों में पीएम मोदी का किरदार देखने को मिला है। आज जन्मदिन के मौके पर उन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पर्दे पर पीएम मोदी के किरदार को जीवंत किया है।
2 of 8
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय (पीएम नरेंद्र मोदी)
साल 2019 में आई फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पीएम मोदी की बायोपिक है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
3 of 8
महेश ठाकुर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
महेश ठाकुर (मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन)
‘मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन’ एक वेब सीरीज है। इसमें पीएम मोदी के जीवन को विस्तार से दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में महेश ठाकुर ने पीएम मोदी का रोल निभाया है। सीरीज में उनके बचपन से लेकर पीएम बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इसलिए महेश ठाकुर के अलावा फैसल खान और आशीष शर्मा ने उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर पीएम मोदी के किरदार को निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अरुण गोविल
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अरुण गोविल (आर्टिकल 370)
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले को दिखाने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में भी पीएम मोदी का किरदार दिखाया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है। अब अरुण गोविल बीजेपी के सांसद भी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रजित कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रजित कपूर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में पीएम मोदी छोटी भूमिका है। इस फिल्म में अभिनेता रजित कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को पर्दे पर उतारा है। इस फिल्म की कहानी उरी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।