{"_id":"696ccf4c32250fad6f03f9f3","slug":"anupam-kher-gives-update-about-khosla-ka-ghosla-2-film-shooting-schedule-wrap-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खोसला का घोसला 2' को लेकर अनुपम खेर ने दी अपडेट, साथ नजर आए ये कलाकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'खोसला का घोसला 2' को लेकर अनुपम खेर ने दी अपडेट, साथ नजर आए ये कलाकार
Sun, 18 Jan 2026 05:47 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:47 PM IST
सार
Khosla Ka Ghosla 2: अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में एक अपडेट दी है और टीम का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर, बोमन ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'खोसला का घोसला 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज 18 जनवरी को उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी इस फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा पूरा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर की पोस्ट में क्या है?
अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'खोसला का घोसला' के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म के सेट की झलकियां दिखाई हैं। वीडियो में एक्टर अपने पसंदीदा किरदार 'खोसला' के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी हैं। एक क्लिप में अनुपम खेर अपने साथी कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपम खेर ने टीम का शुक्रिया अदा किया
पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा 'मैंने 'खोसला का घोसला 2' का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। मेरा दिल शुक्रगुजार है। यह थका देने वाला लेकिन रोमांचक अनुभव था। फिल्म का सीक्वल शानदार होगा। सभी कलाकार, सभी टेक्नीशियन, राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और यूनिट मेंबर्स का धन्यवाद। आपसे दोबारा मिलने का इंतजार रहेगा। बाकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं।'

'फिल्म जिसने वक्त बदल दिया', पूजा भट्ट ने 'जिस्म' के 23 साल पूरे होने पर जताया आभार
'खोसला का घोसला' के बारे में
फिल्म 'खोसला का घोसला' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी थे। हल्की-फुल्की कहानी और बेहतरीन अदाकारी के लिए इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। इसमें पारिवारिक झगड़े को मजेदार तरीके से दिखाया गया था।
अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
'खोसला का घोसला 2' से पहले एक्टर ने अपनी दूसरी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया था। वह हाल ही में 'मेट्रो इन दिनों', 'द बंगाल फाइल्स' और 'हरि हर वीर मल्लु' जैसी फिल्मों में नजर आए।