फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Shares his Rock Climbing Video Netizens Says Hats off This is mind blowing

अनुपम खेर: 'क्या हुआ अगर मैं 71 साल का हूं'! रॉक क्लाइंबिक करते नजर आए अभिनेता, नेटिजंस ने किया सलाम

Thu, 01 Oct 2026 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Oct 2026 11:12 AM IST
सार

Anupam Kher Video: अभिनेता अनुपम खेर रॉक क्लाइंबिंग करते नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है। लोग उनका साहस देख तारीफें कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Shares his Rock Climbing Video Netizens Says Hats off This is mind blowing
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर 70 पार की उम्र में भी फिल्मी दुनिया में पूरे दमखम के साथ सक्रिय हैं। लगातार उनकी फिल्में आ रही हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो आज गुरुवार को साझा किया है। इसमें वे रॉक क्लाइंबिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसका अनुभव भी शेयर किया है, जिसके बाद फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

नॉर्थ कैरोलिना में अनुपम खेर ने किया चुनौती का सामना
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे दीवार पर किस कदर चढ़ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'इंसानी जज्बे की जीत। कभी-कभी, किसी चुनौती को देखकर, हम कोशिश करने से पहले ही तय कर लेते हैं कि हम क्या नहीं कर सकते। आज, नॉर्थ कैरोलिना के रैले में एक मॉल में, मैं 35 फीट ऊंची इनडोर रॉक क्लाइंबिंग वॉल के सामने खड़ा था। मैंने लोगों को चढ़ते हुए देखा। ज्यादातर लोग ऊपर तक नहीं पहुंच पाए। जब हरमन ने मुझे कोशिश करने के लिए कहा, तो मुझे शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'यह इंसानी जज्बे की जीत है'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'फिर मुझे वह लड़का याद आया, जो शिमला में पहाड़ चढ़ते हुए बड़ा हुआ था। और, मैंने सोचा, 'चलो, कोशिश करके देखता हूं। क्या हुआ अगर मैं अब 71 साल का हूं। हार्नेस से सुरक्षित होने के बावजूद मेरी मेहनत या हिचकिचाहट कम नहीं हुई। मुझे हर कदम खुद ही उठाना था। कोई और सहारा नहीं। ऊपर देखना एक बात थी। एक-एक पकड़ (होल्ड) के साथ ऊपर की ओर अपना रास्ता बनाना दूसरी बात थी। जब मैं ऊपर पहुंचा, तो मुझे कुछ हासिल करने का अद्भुत एहसास हुआ। मैंने खुद को यह जानने का मौका दिया था कि मैं अभी भी क्या-क्या कर सकता हूं। इसे ही इंसानी जज्बे की जीत कहते हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन

'हमें खुद को मौका देना चाहिए'
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'इंसानी दिमाग और जज्बे में ऐसी संभावनाएं होती हैं, जिन्हें शक की वजह से हम खोज नहीं पाते। यकीन चढ़ाई को आसान नहीं बनाता। लेकिन यह हमें शुरुआत करने और मुश्किल होने पर भी आगे बढ़ते रहने का साहस दे सकता है। आज, 71 साल की उम्र में, मैं खुद पर और अपनी क्षमताओं पर थोड़े और भरोसे के साथ उस दीवार से नीचे उतरा। हमें खुद को यह मौका देना चाहिए। हरमन और मेरे इंस्ट्रक्टर स्कॉट मेरिल का शुक्रिया'। इस वीडियो पर फैंस और नेटिजंस अनुपम खेर की तारीफ कर रहे हैं। कोई उनके साहस को सलाम  कर रहा है। किसी ने उनसे प्रेरणा ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed