फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranvir shorey reacted after rahul bhatt statement about pooja bhatt controversy

रणवीर शौरी: राहुल भट्ट के खुलासे के बाद एक्टर ने जताई खुशी, पूजा भट्ट संग विवाद ने कई साल बाद लिया नया मोड़

Thu, 01 Oct 2026 10:32 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Oct 2026 10:32 AM IST
सार

 Ranveer Shorey Reacted On Rahul Bhatt: रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के बीच हुए विवाद का राहुल भट्ट भी अहम हिस्सा थे। इस पर एक इंटरव्यू में उन्होंने रणवीर को लेकर कई बाते कहीं। इस पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
ranvir shorey reacted after rahul bhatt statement about pooja bhatt controversy
पूजा भट्ट, राहुल भट्ट, रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बीते दिनों राहुल भट्ट ने अपनी बातचीत के दौरान रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के बीच कई साल पहले हुए विवाद पर बातचीत की थी। अब राहुल के इस इंटरव्यू पर रणवीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानें क्या है रणवीर की पोस्ट
विज्ञापन

 

रणवीर ने विवाद पर क्या कहा? 
राहुल भट्ट ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के बीच हुए विवाद पर काफी कुछ कहा। इस पर रणवीर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि बीस साल से अधिक समय से चल रहे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार और बदनामी के बाद आखिरकार कुछ सच्चाई सामने आई है। चलिए, मैं इसमें एक अहम कड़ी जोड़ देता हूं, ताकि अब यह मामला शांत हो सके किसी हानिकारक व्यक्ति से बचने के लिए हिंसा से अपना बचाव करना मारपीट नहीं है।’ 

विज्ञापन

ranvir shorey reacted after rahul bhatt statement about pooja bhatt controversy
पूजा भट्ट,रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में क्या बोले राहुल भट्ट 
राहुल भट्ट ने बीते दिनों सिद्धार्थ कनन ने बातचीत में रणबीर शौरी और पूजा भट्ट के बीच 20 साल पहले हुए विवाद पर काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा, ‘रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद रणवीर ने पूजा भट्ट को मारा या कुछ ऐसा ही किया। मुझे बीच में आना पड़ा और जब मैंने ऐसा किया, तो मेरी प्रतिक्रिया थोड़ी ज्यादा थी। मैंने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। मैंने उनकी एक पसली तोड़ दी। मैंने कानून अपने हाथ में लेकर गलत काम किया। बाद में मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मुझे गिरफ्तार किया गया। मुझ पर आरोप लगाए गए।’

विज्ञापन

ranvir shorey reacted after rahul bhatt statement about pooja bhatt controversy
राहुल भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ने जताया अफसोस 
आगे अपनी बातचीत में राहुल ने कहा, ‘मुझे अफसोस है। मुझे इतना ज्यादा  प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। उन दिनों मैंने कहा था कि मैं ऐसा दोबारा करूंगा। लेकिन रणवीर शौरी के मामले में मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वह बहुत ही नेक इंसान थे। अपराध के समझौते के दौरान, वह आगे आए और बोले जो हुआ सो हुआ। ऐसा कोई नहीं करता। लोग अक्सर ऐसी स्थितियों का फायदा उठाकर पैसे ऐंठ लेते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह आए और मामले में समझौता कर लिया, और एफआईआर रद्द कर दी गई। तब तक मेरे खिलाफ एक आपराधिक मामला लंबित था। उस मामले में भी उन्होंने बहुत ही नेक व्यवहार दिखाया। मैं इसके लिए उनका सम्मान करता हूं। बिना बदले की भावना रखे कोई और ऐसा नहीं करता।’

विज्ञापन

ranvir shorey reacted after rahul bhatt statement about pooja bhatt controversy
पूजा भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर ने महेश भट्ट पर कही थी बड़ी बात 
कुछ समय पहले अभिनेता रणवीर शौरी ने सिद्धार्थ कनन ‘से बातचीत में महेश भट्ट को लेकर कई बातें कही थी। उन्होंने कहा, ‘जब हमारा विवाद हुआ, तो मुझे लगा कि महेश भट्ट के प्रति मेरे मन में जो सम्मान था, उसका उन्होंने चालाकी से इस्तेमाल किया। जब झगड़ा हुआ, तो उन्होंने मेरे पिता से कहा कि मामला यहीं खत्म करते हैं। अगले दिन  उन्होंने मेरे बारे में सरासर झूठ छापना शुरू कर दिया और मीडिया में मेरे खिलाफ झूठी खबरें फैलाईं, मुझे शराबी और हिंसक व्यक्ति के रूप में पेश किया। सब झूठ।’
रणवीर ने बताया था कि उन्हें महेश भट्ट ने बहकाया था। उन्होंने कहा कि राहुल भट्ट ने उन पर हमला किया था और महेश उस घटना को रोक सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed