{"_id":"69acda3c2ee8ba99d20cfe9a","slug":"anurag-dobhal-aka-uk07-rider-car-accident-during-instagram-live-after-allegation-on-family-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार से झगड़े के बाद अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए सड़क हादसे के शिकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
परिवार से झगड़े के बाद अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए सड़क हादसे के शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार
Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल कार हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे से पहले वह इंटाग्राम पर लाइव आए। इसमें वह तेज गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
अनुराग डोभाल
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल शनिवार को एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हादसे का वीडियो वायरल है। इसमें अनुराग अपनी कार तेज रफ्तार में चलाते हुए और आखिर हादसे का शिकार होते हुए दिख रहे हैं। डोभाल को UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है।
Trending Videos
Uk 07 Rider ( Anurag Dhobal ) comes live before a minutes and posted one reel regarding his family issues while driving his car and his car is almost around 180 km/h and then he suddenly hit the divider himselfpic.twitter.com/9KoB29C3a8
विज्ञापन— Honest Cricket Lover (@Honest_Cric_fan) March 7, 2026विज्ञापन
क्या अनुराग ने खुदकुशी करने की कोशिश की?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैंस से बात करते हुए बनाया गया। इसमें वह अकेलेपन और तनाव महसूस करने जैसी बातें कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की।
एक और वीडियो में, अनुराग डोभाल दर्द से रोते हुए दिख रहे हैं, जबकि आस-पास के लोग उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल रहे हैं। एक और वीडियो में उन्हें हॉस्पिटल में दिखाया गया है।

- फोटो : यूट्यूब
परिवार पर लगाए आरोप
यह घटना अनुराग डोभाल के अपने माता-पिता पर आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद हुई।
अनुराग के मुताबिक वह दूसरी बिरादरी की लड़की रितिका से शादी करना चाहते थे। लेकिन उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं था। ऐसे में उन्होंने उन्हें परेशान किया। उन्होंने बताया कि परिवार ने उन्हें रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया। भाई ने परिवार को बदनाम करने के लिए उनकी बुराई की। इस मामले पर उनके भाई कलाम ने सफाई दी और कहा कि अनुराग यह सब पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहे थे।

पिता की तबीयत खराब होने के बीच प्री-वेडिंग इवेंट में नजर आए सलमान खान, आमिर समेत पहुंचे कई सेलेब्स
कलम और अनुराग डोभाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal
अब कैसी है तबीयत?
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनके परिचित और परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वह सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अनुराग के बयानों और वीडियो की भी जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X