‘तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है, तू चल तेरे वजूद की, समय को भी तलाश है।’ तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ में तनवीर गाजी की लिखी ये पक्तियां महिला सशक्तिकरण की राह आम स्त्रियों को दिखाती है। इसी तरह कई महिला केंद्रित फिल्मों के संवाद भी महिलाओं को प्रेरित करते हैं, उनकी शक्ति और क्षमता का परिचय दुनिया को करवाते हैं। महिला दिवस के खास अवसर पर पढ़िए, ऐसे ही कुछ चर्चित हिंदी फिल्मों के संवाद।
‘दंगल’ से लेकर ‘अस्सी’ तक, डायलॉग्स ने किया प्रेरित; बड़े पर्दे पर संवाद बने स्त्री शक्ति का प्रतीक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:24 AM IST
सार
Women Day Special: आज दुनिया भर में महिला दिवस (8 मार्च) मनाया जा रहा है। फिल्मी पर्दे पर भी महिला केंद्रित कहानियां और संवाद आधी आबादी को प्रेरणा देने का काम करते रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ चर्चित डायलॉग्स के बारे में, जिन्होंने स्त्री शक्ति और सशक्तिकरण के मुद्दों को मुखरता से बयां किया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X