{"_id":"66756c330d447bd6ad05dce0","slug":"anurag-kashyap-breaks-his-silence-on-his-rift-with-abhay-deol-and-pankaj-jha-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: अभय देओल से अनबन पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anurag Kashyap: अभय देओल से अनबन पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे’
Fri, 21 Jun 2024 05:35 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:35 PM IST
सार
अनुराग कश्यप ने अपने रिश्तों में आने वाली परेशानियों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभय देओल और पंकज झा से अपनी अनबन पर भी बातचीत की।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप और अभय देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10 @abhaydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप और अभय देओल ने साल 2009 में एक साथ ‘देव डी’ फिल्म में काम किया। यह उनके करियर की यादगार फिल्मों में से एक है। हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही दोनों में किसी वजह से बातचीत बंद है। इससे पहले भी निर्देशक अभय को आड़े हाथों ले चुके हैं। अब अनुराग एक बार फिर अभय के साथ अपनी अनबन पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अगर उन्होंने सच कह दिया तो अभिनेता अपना मुंह दिखाने के काबिल नहींं रहेंगे।
अभय देओल के बारे में कही ये बात
अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी ओटीटी परियोजना ‘बैड कॉप’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक साक्षात्कार में उनसे जब पूछा गया कि उन्हें अपने रिश्ते बरकरार रखने में परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ता है। उनसे अभय देओल और पंकज झा जैसे अभिनेताओं के साथ उनके रिश्तों का उदाहरण देकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह रिश्ते बनाए रखने में बुरे नहीं हैं। अभय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे ‘देव डी’ की शूटिंग के बाद से एक-दूसरे से नहीं मिले, क्योंकि वे प्रमोशन के लिए भी नहीं आए। निर्देशक ने कहा, ‘अगर वह मुझे टॉक्सिक कहना चाहते हैं, तो ठीक है, यह उनकी कहानी का पक्ष है’, उन्होंने कहा कि वे सच नहीं बोल सकते क्योंकि अगर यह सामने आया तो अभिनेता मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे।
Bollywood Celebs: बचपन में बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं ये कलाकार, अब कोई निर्देशक भी है और लेखक भी
विज्ञापन
पंकज झा से गलतफहमी के बारे में भी की बात
निर्देशक ने अपने और पंकज झा के बीच की गलतफहमी और समस्याओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है। अनुराग ने कहा मुझे जो आखिरी बात याद है, वह यह है कि वे ओशो आश्रम में शामिल हुए थे और अभिनय नहीं बल्कि पेंटिंग में थे। उन्होंने झा को पहले दिए गए रोल में पंकज त्रिपाठी को कास्ट करने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक रोल के लिए लेना चाहता था, लेकिन वह गायब हो गए, वह व्यस्त थे और मेरा बजट बहुत कम था और मुझे किसी को लेना था।’ उन्होंने यह भी बताया कि शायद वह इसलिए परेशान हैं क्योंकि पंकज त्रिपाठी उस रोल को निभाने के बाद मशहूर हो गए।
अनुराग कश्यप वर्क फ्रंट
अभिनय की बात करें तो अनुराग कश्यप हाल ही में विजय सेथुपति की फिल्म ‘महाराज’ में नजर आए हैं। 20 जून को उनकी ‘बैड कॉप’ रिलीज हुई है। वहीं, निर्देशक के तौर पर वह एक थ्रिलर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में हैं।
जब इवेंट्स में चप्पल पहनकर पहुंचीं साउथ सिनेमा की नामी हस्तियां