फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap Five Movies Still Unreleased Says We Want To Make Good Movies But People Don't Like

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की ये पांच फिल्में अटकीं, बोले- ‘हम अच्छी फिल्में बनाना चाहते हैं लेकिन…’

Thu, 05 Jun 2025 02:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 05 Jun 2025 02:10 PM IST
सार

Anurag Kashyap Movies: अनुराग कश्यप की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर्स में होती है। लेकिन अनुराग की कई फिल्में आज तक रिलीज नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Five Movies Still Unreleased Says We Want To Make Good Movies But People Don't Like
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वो अक्सर अपने बयानों के चलते कई बार मुश्किलों में भी घिर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही अनुराग ने मुंबई छोड़ने और इंडस्ट्री के खत्म होने की बात कही थी। अब अनुराग ने फिल्म मेकर्स की क्रिएटिविटी को लेकर निराशा और मनचाही फिल्में न बना पाने व अपनी अब तक रिलीज नहीं होने वाली फिल्मों को लेकर बात की है।

विज्ञापन

‘लोगों को समझना होगा कि बॉक्स ऑफिस के आधार पर फैसला न करें’
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में अनुराग ने फिल्म मेकर्स की क्रिएटिव हताशा को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “हम सभी को क्रिएटिविटी के मामले में निराश होना पड़ता है। हम अच्छी फिल्में बनाना चाहते हैं, लेकिन लोग उन्हें नहीं समझते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि जितनी अधिक अच्छी फिल्में रिलीज होंगी, उतना ही उन्हें एहसास होगा कि उन्हें एल्गोरिदम या बॉक्स ऑफिस के आधार पर फिल्में देखने का फैसला नहीं लेना करना चाहिए।”

विज्ञापन

अनुराग की अब तक पांच फिल्में नहीं हुईं रिलीज
इस दौरान अपनी उन फिल्मों के बारे में भी अनुराग कश्यप ने बात की, जो बनने के बाद भी किन्हीं कारणों से रिलीज नहीं हो सकीं। निर्देशक ने कहा, “मेरी पहली फिल्म ‘पांच’ रिलीज नहीं हुई थी। यही नहीं मेरी पांच फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं, ‘पांच’ उनमें से एक है। अब इन पांच में से दो फिल्में रिलीज हो रही हैं और उम्मीद है कि तीसरी फिल्म भी रिलीज होगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले पर कमल हासन से लेकर सुनील शेट्टी तक ने जताया दुख, कहा- दिल टूट गया

‘स्टोलेन’ के प्रमोशन में लगे हैं अनुराग
अनुराग कश्यप इन दिनों अभिषेक बनर्जी की हालिया रिलीज ‘स्टोलेन’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म से अनुराग एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। अनुराग के साथ किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का फिल्म का निर्देशन करण तेजपाल ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed