सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anurag kashyap nishaanchi ott release aaishvary thackeray double role digital sequel jar pictures amazon mgm

Nishaanchi OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई अनुराग कश्यप की निशांची, मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 14 Nov 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Nishaanchi OTT Release: अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची आज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म के सीक्वल को भी डिजीटली रिलीज कर दिया गया है। 

anurag kashyap nishaanchi ott release aaishvary thackeray double role digital sequel jar pictures amazon mgm
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अनुराग कश्यप की क्राइम-ड्रामा फिल्म निशांची, जो कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि फिल्म के साथ इसका डायरेक्ट-टू-डिजिटल सीक्वल भी रिलीज कर दिया गया है। 


फिल्म की कहानी 
यह प्रोजेक्ट इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि यहीं से राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऐश्वर्य ठाकरे ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य इस फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आते हैं- दो जुड़वां भाइयों की कहानी, लेकिन उनके स्वभाव, सोच और जीवन की राहें बिल्कुल अलग। एक तरफ मासूमियत और परिवार का बंधन, तो दूसरी तरफ जुर्म की अंधेरी गलियों में उलझी जिंदगी—अनुराग कश्यप की दुनिया में यह जटिलता नई नहीं, लेकिन इस बार एक पॉलिटिकल फैमिली के युवा चेहरे ने इसमें नई ऊर्जा भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिता पंवार भी फिल्म का हिस्सा
फिल्म में ऐश्वर्य के साथ मोनिका पंवार दो भाइयों की मां के किरदार में दिखाई देती हैं, जबकि वेदिका पिंटो कहानी में रोमांस का स्पर्श जोड़ती हैं। फिल्म का मूल प्लॉट जुड़वां भाइयों की आपसी जंग, रिश्तों के टूटने और अंततः उनके मोक्ष की तलाश पर आधारित है। अपराध के बोझ से भरी यह कहानी इंसान के बदलते स्वरूप और परिस्थितियों के असर को गहराई से छूती है। ओटीटी पर आने की घोषणा खुद अनुराग कश्यप और पूरी कास्ट ने एक वीडियो के जरिए की। 
विज्ञापन
Trending Videos

 

‘निशांची’ का सीक्वल का डिजिटल प्रीमियर
फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकार भी हैं, जो कहानी के भावनात्मक और नाटकीय पक्ष को और मजबूत बनाते हैं। ‘निशांची’ के ओटीटी पर आने के साथ ही इसके सीक्वल का डिजिटल प्रीमियर होना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। पहले ही भाग की कहानी जहां जुर्म और भावनाओं का संगम रही, वहीं सीक्वल में इसकी परतें और गहरी उतरती दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed