फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap Will Present Songs Of Forgotten Trees Screened At The 82nd Venice International Film Festival

Anurag Kashyap: ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को पेश करेंगे अनुराग, वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

Wed, 23 Jul 2025 02:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

Songs Of Forgotten Trees: अक्सर नए टैलेंट्स को सराहना देने वाले अनुराग कश्यप अब नई निर्देशक अनुपर्णा रॉय की पहली फिल्म को प्रजेंट करेंगे।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Will Present Songs Of Forgotten Trees Screened At The 82nd Venice International Film Festival
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के साथ बतौर प्रस्तुतकर्ता जुड़ गए हैं। अनुराग 82वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को अपना समर्थन दे रहे हैं। निर्देशक अनुपर्णा रॉय इस फिल्म से अपनी शुरुआत कर ही हैं। उनकी पहली ही निर्देशित फिल्म 82वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है। यह महोत्सव इस साल 27 अगस्त से 6 सितंबर तक इटली के वेनिस लीडो में आयोजित होगा।

विज्ञापन

दो प्रवासी महिलाओं के रिश्तों को दिखाती है फिल्म
मुंबई में दो प्रवासी महिलाओं के बीच बनते रिश्तों पर आधारित ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को ओरिजोंटी सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें नए ट्रेंड और मुद्दों को उजागर करने वाली फिल्मों के लिए डेब्युडेंट्स, नई प्रतिभाओं और स्वतंत्र फीचर फिल्मों व कम चर्चित सिनेमा पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। नाज शेख और सुमी बघेल स्टारर इस फिल्म का निर्माण बिभांशु राय, रोमिल मोदी और रंजन सिंह ने किया है।

विज्ञापन

मैं हमेशा नए टैलेंट का समर्थन करता हूं
इस फिल्म को प्रजेंट करने पर अनुराग कश्यप का कहना है कि मैंने हमेशा नई प्रतिभाओं का समर्थन करने में विश्वास किया है, खासकर उन लोगों का जो कुछ अलग कहना चाहते हैं। अपने विचारों और विश्वासों से पहले से तक मानकों को चुनौती देना चाहते हैं। रंजन और मैं पिछले कई साल से ऐसी कई फिल्मों से जुड़े रहे हैं और ऐसी नई प्रतिभाओं को लगातार सामने आते देखना काफी अच्छा है। अनुपर्णा निश्चित रूप से ऐसी ही एक आवाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed