सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   archana puran singh and parmeet sethi took break from their youtube channel posted last video

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने लिया ब्रेक, कुछ समय के लिए बंद किया यूट्यूब चैनल;जानें क्या बताई फैंस को वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

 Archana Puran Singh Took Break From Youtube: अर्चना पूरन सिंह अपने फैमिली यूट्यूब चैनल ‘आप का परिवार’ से ब्रेक ले रही हैं। अपने आखिरी वीडियो में अर्चना और उनके परिवार ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

archana puran singh and parmeet sethi took break from their youtube channel posted last video
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अर्चना पूरन सिंह का परिवार अक्सर अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ संपर्क में रहता है। मगर अब वो कुछ दिनों के लिए अपने चैनल ‘आप का परिवार’ से ब्रेक ले रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया। साथ ही यह भी बताया कि वो जल्द ही कुछ नया लेकर आएंगी। 

Trending Videos

अपने यूट्यूब चैनल से ब्रेक लेकर करेंगे कुछ नया 
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। 2024 के अंत में इन्होंने अपने बेटे आर्यमन सेठी के साथ मिलकर यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इस चैनल को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इसके बाद चैनल मिलियन फॉलोअर्स हिट कर गया था। मगर अब सेठी परिवार ने इससे ब्रेक लेने का फैसला किया है। अर्चना ने अपने फैंस को बताया कि वो अब इस चैनल पर वीडियो पोस्ट नहीं करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

archana puran singh and parmeet sethi took break from their youtube channel posted last video
परमीत सेठी, अर्चना पूरन सिंह - फोटो : एक्स

अर्चना ने बताया कहां देख सकेंगे फैंस 

बीते मंगलवार अर्चना ने अपने वीडियो में कहा कि ‘ यह कोई दुखद खबर नहीं है, मगर हमें ऐसा लगता है कि इसे हमें अपने फैंस के साथ साझा करना चाहिए। हमने यूट्यूब चैनल को एक साल पहले शुरू किया था। मगर अब हम थोड़ा आराम करना चाहते हैं। कुछ हफ्तों के लिए हम इससे दूरी बना रहे हैं। उम्मीद है कि जब हम वापस आएंगे तो आप सब हमारे साथ वैसे ही फिर से जुड़ जाएंगे।’ साथ ही अर्चना ने कहा कि फैंस उनके वीडियो अब उनके बेटे आर्यमन के चैनल पर देखे सकेंगे।

परमीत ने बताया क्या है अगला प्लान 
अर्चना पूरन सिंह के पति और अभिनेता परमीत सेठी ने कहा, ‘हम वापसी पर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। एक नए तरीके से कुछ नया लेकर आएंगे।’ वहीं एक्टर के बेटे आर्यमन ने कहा, ‘हम मिलकर कुछ नया करने जा रहे हैं। जो दर्शकों के लिए काफी मजेदार होगा। हमने पिछले साल चैनल पर जो भी किया उससे हम खुश हैं। ‘आप का परिवार’ जल्द लौटेगा कुछ रोमांचक लेकर। यह आपसे जुड़ने का हमारा अगला कदम होगा। 

archana puran singh and parmeet sethi took break from their youtube channel posted last video
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : ट्विटर

‘आप का परिवार’ को किया दर्शकों ने पसंद 
अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर फिलहाल करीब 265 वीडियो हैं। उनके सबसे लोकप्रिय एपिसोड 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बीटीएस भी शामिल हैं, जिसे 76 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed