सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda and Lin Laishram Become Parents of Baby Girl

रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, बेटी के पिता बने अभिनेता; फैंस संग साझा की खुशखबरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 10 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Randeep Hooda and Lin Laishram Become Parents: अभिनेता रणदीप के घर किलकारी गूंजी है। वह एक बेटी के पिता बन गए हैं।

Randeep Hooda and Lin Laishram Become Parents of Baby Girl
रणदीप हुड्डा बने पिता - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
विज्ञापन

विस्तार

रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी है कि वह एक बेटी के पिता बन गए हैं। अपनी नन्ही की पहली झलक अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। वह पिता बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। 

Trending Videos


दादा की गोद में नजर आईं नन्ही परी
मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए रणदीप हुड्डा ने फैंस को बताया कि वह एक बेटी के पिता बन गए हैं। एक्टर ने दो तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं। वह अपनी पोस्ट में रणदीप हुड्डा लिखते हैं, ‘दादाजी और पोती को जन्मदिन की बहुत बधाई।’ 10 मार्च को उनकी बेटी ने जन्म लिया और इसी दिन रणदीप हुड्डा के पिता का जन्मदिन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: माता-पिता बनने से पहले रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, एक-दूजे में खोए नजर आए पति-पत्नी 

पत्नी लिन लैशराम को कहा शुक्रिया 
रणदीप हुड्डा अपनी पोस्ट में पत्नी लिन लैशराम को शुक्रिया कहते हैं। वह लिखते हैं, ‘आज जब मैं पिता बना हूं, तो आपका और मेरा रिश्ता गहरा हो गया है, पापा। सबसे जरूरी बात, लिन मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। यह बच्ची हमारी जिंदगी है, जिंदगी भर का प्यार है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


 

Randeep Hooda and Lin Laishram Become Parents of Baby Girl
लिन लैशराम-रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

शादी के दो साल बाद माता-पिता बने लिन और रणदीप 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है। वह माता-पिता बने हैं। कपल को पैरेंट्स बनने पर फैंस और करीबी लोगों बधाई दे रहे हैं। रणदीप हुड्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स जैसे दर्शन कुमार और सयानी गुप्ता ने लाइक किया है, रणदीप और लिन को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed