फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aneet Padda Replaces Kiara Advani in Madhubala Biopic Source Denies These Rumours Netizens Want Triptii Dimri

मधुबाला की बायोपिक में अनीत पड्डा निभाएंगी प्रमुख भूमिका? सामने आई सच्चाई, नेटिजेंस ने की इस एक्ट्रेस की मांग

Tue, 10 Mar 2026 04:12 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 04:12 PM IST
सार

Madhubala Biopic Casting: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक की कास्टिंग लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म के प्रमुख रोल के लिए अनीत पड्डा का नाम सामने आया है। जानिए क्या है पूरी सच्चाई और आखिर किस एक्ट्रेस की यूजर्स ने कर डाली मांग…

विज्ञापन
Aneet Padda Replaces Kiara Advani in Madhubala Biopic Source Denies These Rumours Netizens Want Triptii Dimri
अनीत पड्डा और मधुबाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@aneetpadda_ और सोशल मीडिया

विस्तार

लेजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं चल रही हैं। पहले ऐसी खबरें आईं कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगी। लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद अब अनीत पड्डा के मधुबाला के किरदार को पर्दे पर उतारने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, अब अनीत पड्डा के फिल्म में होने की खबरों पर इंडस्ट्री से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। वहीं इन दोनों अभिनेत्रियों से इतर फैंस मधुबाला के किरदार में किसी और एक्ट्रेस को देखना चाहते हैं। जानिए फैंस किस एक्ट्रेस की कर रहे डिमांड और अनीत पड्डा को लेकर सामने आई क्या सच्चाई?

विज्ञापन

अनीत पड्डा के मधुबाला का किरदार निभाने की खबरें गलत
कुछ दिन पहले हिंदुस्तान टाइम्स ने कियारा आडवाणी के मधुबाला के किरदार में होने की इस अफवाह का खंडन किया था। अब फिल्मफेयर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक के लिए साइन कर लिया गया है और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेकर्स जल्द ही कास्टिंग की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। एक सोर्स ने साफ किया कि अनीत पड्डा का नाम मधुबाला की बायोपिक से जोड़ना एकदम गलत है। सोर्स ने कहा, ‘अनीत पड्डा को लेकर जो भी खबरें उड़ रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Aneet Padda Replaces Kiara Advani in Madhubala Biopic Source Denies These Rumours Netizens Want Triptii Dimri
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस ने की तृप्ति डिमरी की मांग
अनीत पड्डा का नाम सामने आने के बाद एक ओर जहां कुछ प्रशंसकों ने इस पर खुशी जताई, तो वहीं कई फैंस अनीत की कास्टिंग की खबरों से नाखुश दिखे। प्रशंसकों का एक समूह यह भी मानता है कि मधुबाला की बायोपिक के लिए तृप्ति डिमरी एक अच्छा विकल्प होतीं।

एक यूजर ने कहा, ‘नए कलाकारों में से मुझे लगता है कि सिर्फ तृप्ति डिमरी ही इस भूमिका को निभा सकती हैं। उनमें वो मासूमियत और अभिनय क्षमता है।’ एक ने कहा कि तृप्ति अपनी आंखों से अभिनय कर सकती हैं और खामोशी में भी पूरे फ्रेम को थामे रख सकती हैं।

मुझे लगता है कि मधुबाला का किरदार निभाने के लिए यह जरूरी है। मधुबाला के मामले में सब कुछ आंखों और उनमें छिपे दर्द, खुशी और भावनाओं के बारे में है। एक अन्य प्रशंसक ने भी तृप्ति के फिल्म में होने का समर्थन करते हुए कहा कि तृप्ति डिमरी मधुबाला की बायोपिक के लिए एकदम सही रहेंगी।

 

Aneet Padda Replaces Kiara Advani in Madhubala Biopic Source Denies These Rumours Netizens Want Triptii Dimri
मधुबाला - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम हैं मधुबाला
मधुबाला इंडियन सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं, इसलिए इन अफवाहों ने फिल्म प्रेमियों के बीच काफी हलचल मचा दी थी। पर सोर्स ने फिर से जोर देकर कहा कि अनीत पड्डा के प्रोजेक्ट से जुड़ने की बात सिर्फ एक अफवाह है और फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। इस फिल्म का निर्देशन 'डार्लिंग्स' फेम जसमीत के. रीन कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed