फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan to take a short break from acting! reports ahead his next film release

Varun Dhawan: एक्टिंग से ब्रेक ले सकते हैं वरुण धवन! सामने आई ये बड़ी वजह; जानें कब रिलीज होगी अगली फिल्म

Tue, 10 Mar 2026 05:39 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Mar 2026 05:39 PM IST
सार

Varun Dhawan To Take A Break From Acting: अभिनेता वरुण धवन एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले सकते हैं। फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ इस साल का आगाज करने के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून में रिलीज होगी। इसी बीच सुनने में आया है कि एक्टर कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan to take a short break from acting! reports ahead his next film release
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक्टर की अगली फिल्म भी जल्द रिलीज होने वाली है। मगर इससे पहले ही वरुण एक लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह तैयारी भी कर ली है कि वो इन फुरसत के पलों को कैसे बिताएंगे?

विज्ञापन


'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद लिया फैसला 
इस साल वरुण धवन की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। साल के शुरुआत में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' में एक्टर को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही उन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वरुण जल्द ही एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने काफी कुछ सोच रखा है। 

विज्ञापन

Varun Dhawan to take a short break from acting! reports ahead his next film release
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार और बेटी को समय देगें वरुण
रिपोर्ट के मुताबिक वरुण पहले 'बॉर्डर 2' की शूटिंग और फिर प्रमोशन में काफी व्यस्त थे। अब वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। एक्टर अपनी बेटी लारा के साथ रहना चाहते हैं। इसके चलते ही वो कुछ वक्त के लिए काम से दूरी बना सकते हैं। इस दौरान वह पूरी तरह से अपनी बेटी और परिवार को समय देंगे।

Varun Dhawan to take a short break from acting! reports ahead his next film release
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है' 
वर्कफ्रंट पर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। वरुण के अलावा इसमें मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय और चंकी पांडे समेत कई कलाकार नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही थी पर अब यह इस साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed