फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bad Cop actor and Popular Film Director Anurag Kashyap revealed about an uninvited guest at his house

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने साझा किया एक दिलचस्प किस्सा, जब उनके घर में घुस आया था एक अजनबी और फिर..

Sat, 29 Jun 2024 08:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 29 Jun 2024 08:57 AM IST
सार

अनुराग कश्यप भारतीय सिनेमा का मशहूर चेहरा हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक और अभिनेता अपनी कला का लोहा मनवाया है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक अजनबी के साथ हुआ दिलचस्प वाकया साझा किया है। 

विज्ञापन
Bad Cop actor and Popular Film Director Anurag Kashyap revealed about an uninvited guest at his house
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुराग कश्यप हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्मों की अपनी एक अलग शैली है, जिसके तहत वो फिल्में बनाते हैं। अनुराग अपने करियर में सिर्फ बतौर निर्देशक ही नहीं, बल्कि बतौर अभिनेता भी दर्शकों को हैरान किया है। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है और उनके काम को दर्शकों ने पसंद भी किया है। हाल में ही उनकी बतौर अभिनेता एक और वेब सीरीज 'बैड कॉप' रिलीज हुई है। 

विज्ञापन


बिना बुलाए घर में घुस आया था एक अजनबी
अनुराग कश्यप को बतौर निर्देशक 'गैग्स ऑफ वासेपुर', 'गुलाल', 'देव डी' आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह बतौर अभिनेता चर्चा में हैं। उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'बैड कॉप' के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है। इसे लेकर वह लगातार कई इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक अजनबी से हुई अपनी मुलाकात का किस्सा साझा किया है, जिसमें वह उनके घर में बिना बुलाए घुस गया था। 
विज्ञापन

Dominique Boutonnat: यौन उत्पीड़न मामले में डोमिनिक बाउटोनेट को तीन साल की सजा, CNC प्रमुख पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार स्क्रिप्ट पढ़ने का करता रहा अनुरोध 
एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने एक वाकया साझा करते हुए बताया कि एक बार एक अजनबी उनके घर में घुस आया और उनसे अपनी स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहने लगा था। उन्होंने कहा, "एक बार तो एक आदमी मेरे घर में ही घुस गया। घंटी बजी और जब दरवाजा खोला तो वह घर में घुस गया। उसने बोला, 'सर मेरी स्क्रिप्ट पढ़ो'। मैंने हैरान हो कर पूछा, 'कौन है तू?'।" अनुराग ने आगे बताया कि वह अजनबी उनसे लगातार स्क्रिप्ट पढ़ने का अनुरोध कर रहा था और वह उसके बारे में पूछते रहे। इस दौरान उसने उन्हें बताया कि उसके पिता नहीं रहे। 
Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई 40 फीसदी से ज्यादा गिरी, जानें चंदू चैंपियन और मुंजा का भी हाल
मलयालम सिनेमा में करने वाले हैं डेब्यू 
अनुराग ने कहा कि उन्होंने उस आदमी के दिवंगत पिता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उसके बाद उन्होंने कहा,'लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे आपकी स्क्रिप्ट पढ़नी होगी'। इस दौरान निर्देशक ने कहा कि वह उस अजनबी के साथ थोड़ी कठोरता से पेश आए और घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें उनके साथ होती रहती हैं। बताते चलें कि फिलहाल बैड कॉप में अभिनेता गुलशन देवैया के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह 'किल बिल' के हिंदी रीमेक का निर्देशन करने वाले हैं। इसके अलावा वह एक मलयालम फिल्म 'राइफल क्लब' में भी बतौर अभिनेता काम करने वाले हैं। 
Anant-Radhika: अनंत-राधिका की शादी से पहले नेक काम करने जा रहा अंबानी परिवार, सामूहिक विवाह का करेगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed