सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengali Celebs Reaction On Rahul Arunoday Banerjee Death express grief

शोक में डूबे बंगाली सेलेब्स, राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन को लेकर कही ऐसी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 30 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Celebs Reaction On Rahul Arunoday Banerjee Death: राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। एक्टर का कल कथित तौर पर पानी में डूबने से निधन हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Bengali Celebs Reaction On Rahul Arunoday Banerjee Death express grief
राहुल मुखर्जी, श्रीनंदा शंकर, प्रियंका सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से कई हस्तियां गमगीन हैं। एक्टर का रविवार को कथित तौर पर पानी में डूबने से निधन हो गया। वह एक शूटिंग के लिए गए थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 43 साल के राहुल बंगाली फिल्मों और टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर सेलेब्स ने रिएक्शनदिए हैं। 
Trending Videos


पूजा बनर्जी
राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद साथी कलाकार पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा 'शर्म आती है उन लोगों पर जो मरे हुए लोगों की तस्वीरें और उनके परिवार वालों के रोने के वीडियो देखना पसंद करते हैं। यह दोनों तरफ की गलती है। लोग देखते हैं, इसलिए दिखाया जाता है। जब वे जिंदा थे, तो एक कलाकार थे। जब उनकी जान चली गई, तो वे किसी के पति, बेटे, भाई और सबसे बढ़कर एक पिता बन गए। लोगों से मेरी गुजारिश है कि प्लीज, उनकी लाश की तस्वीरें और वीडियो हटा दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रीनंदा शंकर
एक्ट्रेस और डांसर श्रीनंदा शंकर ने कहा 'राहुल तुम तीसरे ऐसे पॉडकास्टर थे जिसके लिए मैंने कभी हां कहा था। भले ही मैंने तुम्हारा काम कभी नहीं देखा था, फिर भी मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक के बाद हम संपर्क में रहे। तुमने मुझसे ऐसे सवाल पूछे बिना ही मुझे समझ लिया जिनके जवाब देने के लिए मैं तैयार नहीं थी। हमेशा ऐसा लगता था जैसे कोई छोटा भाई हो, जो बस सब कुछ जानता हो। हम दोनों को साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम करना था, लेकिन जिंदगी के कुछ और ही इरादे थे। तुम बहुत जल्दी चले गए और यह बात दिल को बहुत गहरा दुख पहुंचाती है। मुझे उम्मीद है कि तुम अब एक बेहतर जगह पर होगे। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sreenanda Shankar (@sreenandashankar)


प्रियंका सरकार
अभिनेता की पत्नी प्रियंका सरकार ने पोस्ट में लिखा 'यह हमारे लिए अत्यंत शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम आपसे कुछ एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। इस समय एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे निजी मामलों में दखल न दें। हमें शांति से शोक मनाने दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Sarkar (@priyankasarkarz)




दिगंता बागची
अभिनेता दिगंता बागची ने एएनआई से कहा 'आज की शूटिंग के बाद, वह अकेले पानी में गए, लेकिन पानी के नीचे किसी चीज में उलझ गए। असल हालात अभी साफ नहीं हैं। अचानक, क्रू मेंबर्स समेत लोग चिल्लाने लगे कि राहुल डूब रहे हैं। हम उन्हें पानी से निकाल कर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

भास्कर बंदोपाध्याय
अभिनेता भास्कर बंदोपाध्याय ने कहा, 'मैंने उनसे बात की थी और उसके ठीक एक घंटे बाद ही मुझे फोन आया कि अब वह नहीं रहे। हम कल वहां गए थे, आज शूटिंग की और फिर मैं वहां से निकल गया। उन्हें शूटिंग खत्म करके कल वापस आना था। मुझे शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच फोन आया। पहले मुझे बताया गया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद मुझे खबर मिली कि उनका निधन हो गया है।'

अपराजिता ऑडी
एक्ट्रेस अपराजिता ऑडी ने कहा, 'वह एक बहुत ही पढ़े-लिखे इंसान थे, एक बेहद हुनरमंद एक्टर और को-एक्टर थे। उन्हें बहुत जानकारी थी। अभी कुछ ही दिन पहले, उन्होंने अपने पॉडकास्ट के लिए मुझसे एक इंटरव्यू भी मांगा था। मैं उन्हें कई वर्षों से जानती हूं। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हो गया है।'

Bengali Celebs Reaction On Rahul Arunoday Banerjee Death express grief
रुद्रनील घोष - फोटो : इंस्टाग्राम@rudranilrudy
रूद्रनील घोष
अभिनेता रूद्रनील घोष, जिन्होंने राहुल के साथ फिल्म 'द एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स' में काम किया था, ने कहा 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हुआ है। शूटिंग सेट पर हमेशा सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं होते।'

अंजन दत्ता
अभिनेता और निर्देशक अंजन दत्ता ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा 'वह सचमुच एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता थे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।'

इन लोगों ने भी दिया रिएक्शन
निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट किया 'यह क्या हो गया, टुबाई दा?'
अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, 'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि यह सच है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed