सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu nigam karachi concert documentary made by fan and uphold the best memories

'मुझ पर हमला हुआ पर बचाया भी पाकिस्तान ने..', सोनू निगम के शो के दौरान हुआ था बम ब्लास्ट; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Nigam Recalls 2004 Karachi Blast: सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वो पाकिस्तान के कराची में हुए अपने उस कॉन्सर्ट का जिक्र कर रहे हैं जिस दौरान वहां बम धमाका हुआ था।

sonu nigam karachi concert documentary made by fan and uphold the best memories
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गायक सोनू निगम का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो उनके एक फैन ने बनाया है जिसे सोनू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में वो पाकिस्तान के कराची में हुए अपने उस कॉन्सर्ट का जिक्र कर रहे हैं जिस दौरान वहां बम धमाका हुआ था।
Trending Videos


हमले के बावजूद जारी रखा कॉन्सर्ट
इस वीडियो में दिखाया गया कि 10 अप्रैल 2004 में कराची में जहां हमला हुआ वहां से कुछ ही दूर सोनू निगम का कॉन्सर्ट चल रहा था। वीडियो के अनुसार हमले के बावजूद यह शो कड़ी सुरक्षा के बीच जारी रहा। सोनू ने पकिस्तान की जनता को स्टेज से कई बॉलीवुड गीत गाकर सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में दिवंगत आयोजक फुरकान टी. सिद्दीकी का भी एक इंटरव्यू शामिल है। विस्फोट की जानकारी देते हुएउन्होंने बताया कि किस तरह हमले के बाद सड़कें खाली करा दी गई थीं और गायक को पाकिस्तान रेंजर्स सहित भारी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया था।

sonu nigam karachi concert documentary made by fan and uphold the best memories
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
फुरकान को हर साल कॉल करते थे सोनू 
वीडियो में फुरकान ने कहा, ‘धमाके के बावजूद सोनू निगम ने कड़ी हिम्मत दिखाई और स्टेज पर जाकर परफॉर्म किया।’ इसी वीडियो में फुरकान ने एक जगह बताया कि कराची बम धमाके की घटना के बाद मैं और सोनू भाई करीब आ गए। वो हर 10 अप्रैल को मुझे मैसेज करते हैं कि हम भाई हैं और मौत के मुंह से हम साथ बचे।' इसी वीडियो में फुरकान ने बताया कि सोनू ने एक उनसे कहा था कि 'मुझपे हमला यहां पर हुआ...लेकिन मुझे बचाया भी पाकिस्तानी ने ही है।

sonu nigam karachi concert documentary made by fan and uphold the best memories
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने की थी भारत-पाक के संबंधों पर बात
सोनू जब वेन्यू पर पहुंचे तो बैक स्टेज उनके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया। इसके बाद जब वह मंच पर आए तो उन्होंने दर्शकों से कहा, 'मैं कोशिश करता हूं कि आपका मनोरंजन करूं। मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के लोग काफी बदकिस्मत रहे कि वो दोनों ही इस आपसी प्रेम से दूर हैं। दुआ कीजिए... कि यह प्यार हमेशा बढ़ता ही रहे।

sonu nigam karachi concert documentary made by fan and uphold the best memories
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
कारगिल युद्ध के बाद रखा गया था कॉन्सर्ट
2004 के कारगिल युद्ध तक लगातार दो देशों में चलते तनाव को शांत करने के लिए यह कॉन्सर्ट रखा गया था। इस वीडियो में यह भी बताया गया कि सोनू ने इस आयोजन से पहले कई दिन कराची में बिताए थे। जहां वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों  में गए। उन दिनों सोनू के गाने 'मैं हूं ना' और 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल' गाना दुनिया भर में पॉपुलर हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed