सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra praises hubby Raghav Chadha push for paternity leave

परिणीति चोपड़ा ने इस खास वजह से की पति राघव चड्ढा की तारीफ, बोलीं- 'मुझे तुम पर हमेशा गर्व...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 01 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़ों में से एक हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा की तारीफों के पुल बांधे हैं। जानिए क्या है वो खास वजह?

Parineeti Chopra praises hubby Raghav Chadha push for paternity leave
परिणीति चोपड़ा और राघव - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। अक्तूबर 2025 में अपने बेटे नीर के माता-पिता बने इस जोड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों से लोगों का दिल जीत लिया है।

Trending Videos

परिणीति ने शेयर किया राघव का वीडियो
राघव चड्ढा ने संसद में पैटरनिटी लीव का मुद्दा उठाया। जिसको लेकर परिणीति ने पति राघव की जमकर तारीफ की है। इस दौरान राघव ने कहा कि एक पिता को अपने नवजात बच्चे की देखभाल और नौकरी के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देखभाल मां-बाप दोनों की बराबर जिम्मेदारी है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर राघव के इस वीडियो को शेयर किया और एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे पति, आज आपको संसद में सिर्फ सांसद के रूप में नहीं, बल्कि हमारे बच्चे के पिता के रूप में बोलते देखना बहुत खास पल था। आपने ठीक उसी पिता की बात की जिसे मैं रोज देखती हूं।'

परिणीति ने पैटरनिटी लीव पर दिया जोर
परिणीति चोपड़ा ने आगे लिखा, 'हमने इस बारे में कई बार बात की है कि हमारे बच्चे को दोनों माता-पिता का पूरा हक मिलना चाहिए। पैटरनिटी लीव सिर्फ एक नीति नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चे को पालने का तरीका है। बच्चा पैदा होने पर सिर्फ मां नहीं, पिता भी जन्म लेता है।'

बच्चे पालना दोनों की जिम्मेदारी
परिणीति ने आगे लिखा, 'बहुत सी माताएं अकेले यह जिंम्मेदारी निभाती हैं, बिना किसी सहयोग के। आज आपने संसद में उनकी इसकी आवाज उठाई। अगर इससे कुछ माताओं और पिताओं को थोड़ा भी सहारा मिले, तो यह हमारी बड़ी जीत होगी। एक अच्छे पिता और अच्छे नेता होने के लिए धन्यवाद। मुझे तुम पर हमेशा गर्व है।'


यह भी पढ़ें: Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म? जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलापति विजय की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed