सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Kapoor Wishes Janhvi Kapoor rumored boyfriend Shikhar Pahariya On His Birthday

खुशी कपूर ने बहन जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उन्हें पसंदीदा इंसान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 03 Apr 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Shikhar Pahariya Birthday: आज जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का जन्मदिन है। इस खास मौके पर खुशी कपूर ने शिखर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Khushi Kapoor Wishes Janhvi Kapoor rumored boyfriend Shikhar Pahariya On His Birthday
जान्हवी-शिखर-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

खुशी कपूर ने आज 3 अप्रैल को अपनी बहन जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दी हैं। खुशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिखर के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है।

Trending Videos

खुशी का पोस्ट
खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और शिखर की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में खुशी और शिखर एक-दूसरे को प्यार से गले लगाए हुए हैं। यह फोटो पोलरॉइड स्टाइल में है, जो क्लिपबोर्ड पर चिपका हुआ लग रहा है। तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन मुबारक हो, आई लव यू।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी और शिखर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी कपूर पिछले कुछ साल से शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों अक्सर पब्लिकली साथ नजर आते हैं। इसके साथ ही उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी उनके करीबी रिश्ते की ओर इशारा करते हैं।

कैसी है चारों की दोस्ती
खुशी कपूर ने 2023 में फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत की। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं। बाद में वे फिल्म 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान के साथ नजर आईं। जान्हवी कपूर 'धड़क', 'गुंजन सक्सेना', 'मिली', 'बावाल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शिखर, वीर पहाड़िया के भाई हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। खुशी, जान्हवी और शिखर तीनों को अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जा चुका है। ये चारों काफी अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें: 'सैयारा' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे अहान पांडे, सामने आया पहला लुक, अली अब्बास जफर करेंगे निर्देशन..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed