सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Yaa Main OTT Release When And Where To Watch Adarsh Gourav And Shanaya Kapoor Starrer Survival Thriller

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘तू या मैं’, जानें कब और कहां देख सकेंगे शनाया कपूर की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 09 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Tu Yaa Main Ott Release: सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे यह फिल्म…

Tu Yaa Main OTT Release When And Where To Watch Adarsh Gourav And Shanaya Kapoor Starrer Survival Thriller
तू या मैं - फोटो : इंस्टाग्राम@
विज्ञापन

विस्तार

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर सर्वाइवल-थ्रिलर ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। अब फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। 

Trending Videos

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी ‘तू या मैं’
‘तू या मैं’ एक दिन बाद यानी 10 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने इस बात की घोषणा की है। एक मगरमच्छ के क्लोज-अप शॉट और पृष्ठभूमि में शनाया की मदद के लिए चीखने की आवाज वाला एक छोटा वीडियो साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘प्यार आंखें खोल सकता है तू या मैं देखें 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर।’

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


ऐसी है फिल्म की कहानी
‘तू या मैं’ शनाया कपूर की दूसरी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उनकी पहली फिल्म विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित ‘तू या मैं’ 2018 की थाई हॉरर थ्रिलर 'द पूल' का रीमेक है।


फिल्म लाखों फॉलोअर्स वाली लोकप्रिय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अवनी और नालासोपारा के उभरते रैपर मारुति उर्फ आला फ्लोपारा की कहानी है। दोनों मिलते हैं और उनके बीच प्यार पनपता है। मारुति अवनी की चकाचौंध भरी जीवनशैली से आकर्षित होता है, जबकि अवनी को मारुति की सादगी भरी दुनिया में सुकून मिलता है।

हालांकि, गोवा जाते समय वे फंस जाते हैं और एक छोटे से होटल में शरण लेते हैं, जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ते हैं। फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने केवल 7.31 करोड़ रुपए की कमाई की।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed