सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahaan Panday First Look out From Ali Abbas Zafar Action Romantic Drama Unveiled

'सैयारा' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे अहान पांडे, सामने आया पहला लुक, अली अब्बास जफर करेंगे निर्देशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 03 Apr 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Ahaan Panday First Look: फिल्म 'सैयारा' के बाद अहान पांडे निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। आज इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म से अहान का पहला लुक सामने आया है।

Ahaan Panday First Look out From Ali Abbas Zafar Action Romantic Drama Unveiled
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

'सैयारा' फेम एक्टर अहान पांडे एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। आज अली अब्बास जफर ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म से अहान पांडे का पहला लुक शेयर किया है, जिस पर फैंस दिल हार बैठे हैं।

Trending Videos

शूटिंग हुई शुरू
अहान पांडे की इस फिल्म की शूटिंग आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। जल्द ही मुख्य अभिनेत्री और आधिकारिक शीर्षक की घोषणा की जाएगी। फिल्म का निर्माण वाईआरएफ कर रहा है। इसकी शूटिंग मुंबई और विदेशों में होगी। इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर अहान की एक खास तस्वीर शेयर की और लिखा, 'और शुरू हो गई...'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ali Abbas Zafar (@aliabbaszafar)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अली अब्बास जफर ने शेयर की दो तस्वीरें
अहान पांडे की इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर अहान पांडे की है। इस तस्वीर में अहान के चेहरे का कुछ हिस्सा साफ नजर आ रहा है, क्योंकि बाकी की तस्वीर धुंधली है। छोटे बाल में अहान का यह लुक कमाल का लग रहा है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी को देखते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर एक क्लैप बोर्ड की है। जिसके साथ लिखा, 'यश राज फिल्म्स, प्रोडक्शन नंबर 79, निर्देशक अली अब्बास जफर।'

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
अहान की इस दूसरी फिल्म के पहले लुक ने सेलेब्स और फैंस का दिल जीत लिया है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मास' और साथ ही फायर इमोजी बनाया है। टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी ने लिखा, 'बधाई हो अली सर', अहान की मां डीन ने लिखा, 'पूरी टीम को शुभकामनाएं', रजत बेदी ने लिखा, 'बधाई हो अली भाई', एक फैन ने लिखा, 'बहुत ज्यादा उत्साहित हूं', दूसरे फैन ने लिखा, 'अहान तुम कमाल कर दोगे', वहीं कई फैंस अहान के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अली और आदित्य की जोड़ी
'सैयारा' जैसी लव स्टोरी करने के बाद अब एक्शन-रोमांस फिल्म में आहान को एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म है, जिनकी जोड़ी ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बेटे अयान के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- 'मेरे चिन्नी बाबू...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed