फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Official Statement from the Spokesperson of Ajay Devgn and Devgn Films On Om Raut reuniting movie

अजय देवगन फिल्म्स ने जारी किया बड़ा बयान, 'तान्हाजी' फेम निर्देशक ओम राउत का किया जिक्र; दी बड़ी जानकारी

Fri, 03 Apr 2026 01:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 03 Apr 2026 01:40 PM IST
सार

Devgn Films: अजय देवगन और निर्देशक ओम राउत ने एक साथ फिल्म ‘तान्हाजी’ में काम किया है। वहीं अब दोनों की एक और फिल्म की चर्चा जोरो पर है। जिसको लेकर देवगन फिल्म्स ने एक बड़ा बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Official Statement from the Spokesperson of Ajay Devgn and Devgn Films On Om Raut reuniting movie
अजय देवगन और ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर प्रकाशित हुई कि अजय देवगन और ओम राउत एक योद्धा पर आधारित नई फिल्म बनाने के लिए फिर से साथ काम कर रहे हैं। जिसको लेकर आज अजय देवगन फिल्म्स के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

विज्ञापन

देवगन फिल्म्स के प्रवक्ता का बयान
देवगन फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा, 'फिलहाल अजय देवगन और ओम राउत के बीच ऐसी कोई फिल्म को लेकर कोई बातचीत या सहयोग नहीं हो रहा है। दोनों ही इस समय अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई खबर प्रकाशित करने से पहले संपर्क करें
देवगन फिल्म्स के प्रवक्ता ने आगे कहा, 'हम मीडिया और सोशल मीडिया वाले सभी साथियों से अनुरोध करते हैं कि अजय देवगन या देवगन फिल्म्स से जुड़ी कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले हमसे जरूर पुष्टि कर लें। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें। धन्यवाद।'

विज्ञापन

अजय और ओम राउत की जोड़ी
अजय देवगन और निर्देशक ओम राउत ने मुख्य रूप से 2020 में 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में एक साथ काम किया है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद, दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: अंशुला कपूर ने शादी से पहले सियोल में मनाई अपनी बैचलरेट पार्टी, शेयर की जश्न की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed