सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Gets Mobbed At An Event Amid Death Threats Fans Raise Concerns About Security Says It is Risky

भीड़ के बीच घिरे सलमान खान, सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को धक्का देकर अभिनेता को बचाया; फैंस ने जताई चिंता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Gets Mobbed: सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां वो भीड़ का शिकार हो गए। इस दौरान लोग सलमान के काफी करीब तक पहुंच गए। जानिए ऐसे में सलमान ने कैसे किया रिएक्ट और किस तरह से सुरक्षाकर्मियों ने सलमान को भीड़ से निकाला…

Salman Khan Gets Mobbed At An Event Amid Death Threats Fans Raise Concerns About Security Says It is Risky
सलमान खान और एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान अपने साथ भारी सुरक्षा काफिला लेकर चलते हैं। उसकी वजह है सलमान खान को कई बार मिल चुकी धमकियां। खासकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की ओर से। लेकिन इस बीच बीते दिन एक इवेंट में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद सलमान के फैंस अपने चहेते स्टार की सुरक्षा को लेकर फिर चिंतित हो गए।

Trending Videos


दरअसल, मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान को चारों तरफ से उनके प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद सलमान को बड़ी मशक्कत से वहां से निकाला गया। अब सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर उनके फैंस की अलग-अलग प्रितक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान को भीड़ ने घेरा
बीती शाम सलमान खान मुंबई में ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम के कई वीडियोज कल शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस दौरान सलमान को मुस्कुराते देख उनके फैंस काफी खुश भी हुए।


लेकिन अब सलमान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो भीड़ के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सलमान के फैंस भाईजान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। वीडियो में सलमान को उत्साहित प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया। उन्हें इस अफरा-तफरी में से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)


 

Salman Khan Gets Mobbed At An Event Amid Death Threats Fans Raise Concerns About Security Says It is Risky
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसकों की भीड़ के बीच खड़े मुस्कुराते रहे सलमान
सलमान खान कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ ही पहुंचे थे। लेकिन उनकी टीम को स्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही सलमान मंच से उतरे उन्हें प्रशंसकों के हुजूम ने घेर लिया। वीडियो में दिखता है कि इस दौरान कई फैंस उनके करीब आने और उनके साथ तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भीड़ इस कदर बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को भी उन्हें रोकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मी लोगों को धक्का देकर हटाते नजर आए। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सलमान शांत और मुस्कुराते हुए बाहर निकलने के लिए जगह तलाशते नजर आए।

कार के करीब पहुंचे फैंस
कुछ वीडियो में अभिनेता को पुलिस वाहनों के काफिले में कार्यक्रम स्थल से निकलते हुए भी देखा गया, लेकिन तब भी सुरक्षा दल भीड़ को काबू में रखने के लिए संघर्ष करता नजर आया। कई प्रशंसक अपने फोन से सलमान की तस्वीरें खींचने की कोशिश करते नजर आए, कुछ तो उनके करीब जाकर बेहतर तस्वीर लेने के लिए उनकी कार की खिड़की से सटकर खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी के वीडियो सामने आने के बाद, कई लोगों ने एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। कुछ ने सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

Salman Khan Gets Mobbed At An Event Amid Death Threats Fans Raise Concerns About Security Says It is Risky
'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया है। ये फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म आगे बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

इसके अलावा सलमान खान ने बीते दिन ही अपने नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है। इसमें वो साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आएंगे। फिल्म को साउथ के ही निर्देशक दिल राजू डायरेक्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed