सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Nitesh Tiwari Reveals Why Ranbir Kapoor Was Perfect For The Role Of Ram In Ramayana

‘रामायण’ में राम के किरदार के लिए क्यों फिट लगे रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 01 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Ramayan Movie: रणबीर कपूर फिलहाल 'रामायण' फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने खुलासा किया है कि उन्होंने रणबीर कपूर को राम के किरदार के लिए क्यों चुना।

Director Nitesh Tiwari Reveals Why Ranbir Kapoor Was Perfect For The Role Of Ram In Ramayana
रणबीर कपूर रामायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों नितेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी फिल्म रामायण को लेकर दिलचस्प बातें करते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर पर ही भरोसा क्यों जताया।

Trending Videos

राम का किरदार आसान नहीं 
नितेश तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि भगवान राम का किरदार बहुत गहरा और कठिन है। उन्होंने कहा, ‘राम ऐसे व्यक्ति थे जो बहुत कम बोलते थे, लेकिन उनका प्यार बहुत गहरा था। उनका दर्द दिखाई नहीं देता था, बल्कि महसूस होता था। साथ ही, इस किरदार में शारीरिक ताकत और संतुलन भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महसूस किया कि रणबीर कपूर ही इस रोल को सही तरीके से निभा सकते हैं और करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं।

रामायण को मॉडर्न बनाने की जरूरत नहीं
फिल्म को मॉडर्न टच देने के सवाल पर नितेश तिवारी ने साफ कहा कि उन्होंने ऐसी कोई खास कोशिश नहीं की है। उनके मुताबिक रामायण की असली ताकत उसके मूल्यों में है, जो हमेशा से एक जैसे हैं और हर समय के लिए सही हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को बदलने या मॉडर्न बनाने की जरूरत नहीं है।


दुनिया को फिर से याद दिलाने की जरूरत
नितेश तिवारी का मानना है कि आज की दुनिया कहीं न कहीं इन बातों को भूल चुकी है। ऐसे में उनकी फिल्म का मकसद सिर्फ कहानी दिखाना नहीं, बल्कि लोगों को उन बातों की याद दिलाना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म लोगों को इंस्पायर करेगी और शायद दुनिया को थोड़ा बेहतर बनाने में भी मदद करेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


रामायण फिल्म के बारे में
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी कास्ट दिखाई देगी। ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed