सब्सक्राइब करें

'धुरंधर 2' में उजैर बलोच बने दानिश पंडोर, बोले- 'शुरुआत में यह तक नहीं बताया गया था कि किरदार क्या है'

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:39 PM IST
सार

Danish Pandor Exclusive Interview: अभिनेता दानिश पंडोर इन दिनों 'धुरंधर 2' में निभाए गए अपने किरदार उजैर बलोच को लेकर चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस किरदार को पर्दे पर लोगों ने इतना पसंद किया, उसके लिए ऑडिशन देते वक्त दानिश को यह तक नहीं बताया गया था कि वह किस रोल के लिए चुने जा रहे हैं। हाल ही में अमर उजाला से दानिश पंडोर ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ और अपने करियर को लेकर लंबी बातचीत की है। 

विज्ञापन
Danish Pandor Exclusive Interview Act In Dhurandhar 2 As Uzair Baloch Talk About Movie And Career
फिल्म 'धुरंधर' में उजैर बलोच बने दानिश पंडोर - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म के कई किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इन्हीं से एक किरदार उजैर बलोच का भी है, जिसे एक्टर दानिश पंडाेर ने निभाया है। हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में दानिश पंडोर ने उजैर बलोच के किरदार, उसके लिए हुए सीक्रेट ऑडिशन, फाइनल होने के प्रोसेस, शूटिंग के अनुभव और रिलीज के बाद मिले प्यार पर विस्तार से बात की। पढ़िए बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

Trending Videos
Danish Pandor Exclusive Interview Act In Dhurandhar 2 As Uzair Baloch Talk About Movie And Career
'धुरंधर' में दानिश पंडोर और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor

मुझे शुरुआत में यह तक नहीं बताया गया था कि किरदार क्या है
दानिश पंडोर ने बताया कि 'धुरंधर' के लिए जब उन्हें पहला कॉल आया, तब उन्हें बहुत सीमित जानकारी दी गई थी। वह कहते हैं, 'ऑडिशन की शुरुआत अप्रैल 2024 में हुई थी। मुझे कॉल आया और कहा गया कि एक सीन भेज रहे हैं, उसके लिए ऑडिशन देना है। लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया था कि किरदार क्या है? फिल्म के निर्देशक कौन हैं? और किस प्रोडक्शन की फिल्म है। साफ-साफ कहा गया था कि अभी कुछ नहीं बता सकते।
एक अभिनेता के लिए यह आसान नहीं होता है। अलग-अलग सीन मिलते हैं, अलग-अलग परिस्थितियां मिलती हैं। ऐसे में आपकी कल्पना और समझ, दोनों काम करती हैं। मैंने भी इन बातों को ध्यान में रखकर ऑडिशन दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Danish Pandor Exclusive Interview Act In Dhurandhar 2 As Uzair Baloch Talk About Movie And Career
'धुरंधर' में दानिश पंडोर - फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor

मांगने पर भी नहीं मिली कोई जानकारी 
दानिश ने काफी जानने की कोशिश की थी, वह कौन सी फिल्म के लिए ऑडिशन दे रहे हैं। ऐसे में वह ऑडिशन देने पहुंच गए। वह बताते हैं, ‘मैं दूसरे दिन ऑडिशन देने चला गया। मैंने एक बार पूछा भी था, क्योंकि कास्टिंग एसोसिएट पंकज थे। मैंने उनसे कहा कि कुछ तो बताओ, यह क्या है। लेकिन उन्होंने कहा कि भाई, मैं अभी कुछ नहीं बता सकता। जब हो जाएगा, तब बताऊंगा। उस वक्त आपको यह भी नहीं पता होता कि आप फाइनल होने वाले हो या नहीं।’
दानिश आगे कहते हैं, ‘ठीक एक महीने बाद मुझे मुकेश छाबड़ा सर का कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि जल्दी अपनी अलग-अलग तस्वीरें भेजो। उस वक्त भी मुझे यह नहीं पता था कि बात कितनी आगे बढ़ चुकी है। जाहिर सी बात है, शायद ऑडिशन उन्हें पसंद आया होगा, वे मुझे अलग-अलग लुक में देखना चाह रहे थे। बाद में मुझे पता चला कि उस वक्त मुकेश सर के सामने आदित्य सर बैठे हुए थे। तब जाकर समझ आया कि चीजें कितनी गंभीरता से देखी जा रही थीं। उस समय मुझे इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था। फिर उसी रात मुझे कॉल आया कि आप फाइनल हो गए हैं। तब तक भी मुझे नहीं पता था कि फिल्म कौन सी है। फिर अगले दिन मैंने कहा, अब तो बता दो कि बात क्या है, मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं। तब जाकर खुलासा हुआ।' 

Danish Pandor Exclusive Interview Act In Dhurandhar 2 As Uzair Baloch Talk About Movie And Career
'धुरंधर' में दानिश पंडोर - फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor

उजैर बलोच का किरदार मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी था
दानिश पंडोर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट में उजैर बलोच का किरदार बखूबी निभाया है। वह कहते हैं, ‘इतना बड़ा किरदार मुझे दिया गया, तो वह अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। जब कोई निर्देशक आप पर इतना भरोसा करता है, तो वह सिर्फ मौका नहीं होता है, वह जिम्मेदारी भी होती है। मैं हमेशा उनसे पूछता भी रहता था कि उम्मीद है, मैंने आपको निराश नहीं किया होगा।'

विज्ञापन
Danish Pandor Exclusive Interview Act In Dhurandhar 2 As Uzair Baloch Talk About Movie And Career
'धुरंधर' में दानिश पंडोर - फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor

सेट को लेकर लोगों ने पूछे कई सवाल
दानिश पंडोर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट की शूटिंग और सेट डिजाइन को लेकर भी विस्तार से बात की। वह कहते हैं, 'सेट का पूरा काम बहुत खूबसूरत था। लोगों ने बहुत मेहनत से सब कुछ तैयार किया था। कई लोगों ने मुझसे पूछा भी कि तुमने कौन सी जगह पर जाकर शूट किया, क्योंकि सब कुछ इतना असली और बारीकी से बनाया गया था। प्रोडक्शन डिजाइनर ने बहुत बेहतरीन काम किया था। हमने कई जगहों पर शूट किया। अमृतसर में शूट किया, कुछ हिस्से मुंबई में शूट हुए। फिर चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, माला और लेह-लद्दाख जैसी जगहों पर भी फिल्म की शूटिंग हुई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed