फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 13 दिनों बाद कहां तक पहुंची ‘धुरंधर 2’ की कमाई? ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का कैसा रहा हाल

Wed, 01 Apr 2026 08:05 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 08:05 AM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का ही शोर सुनाई दे रहा है। दो हफ्ते के करीब पहुंच चुकी फिल्म का 13 दिनों बाद कितना हुआ कलेक्शन? वहीं ‘धुरंधर 2’ के सामने कैसी है ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ समेत बाकी फिल्मों की हालत…

विज्ञापन
Box Office Collection Dhurandhar 2 Vs Project Hail Mary Ranveer Singh Film Earning Increase On Day 13
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम सुनाई दे रहा है वो है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का। फिल्म दूसरे हफ्ते को पूरा करने वाली है और लगातार अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। यही कारण है कि फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है। वहीं दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ के सामने कोई बड़ी फिल्म भी नहीं है। सिर्फ पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ और हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ सिनेमाघरों में बनी हुई हैं। जानते हैं मंगलवार को किसका हुआ मंगल?

Box Office Collection Dhurandhar 2 Vs Project Hail Mary Ranveer Singh Film Earning Increase On Day 13
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

13वें दिन फिर आया उछाल
‘धुरंधर 2’ की कमाई में दूसरे हफ्ते भी अच्छे आंकड़े देखने को मिल रहे हैं। अब अपने 13वें दिन मंगलवार को ‘धुरंधर 2’ ने 27.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 25.30 करोड़ रुपए रहा था। ऐसे में मंगलवार को कमाई में उछाल देखने को मिली है। अब 13 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 856.92 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म की निगाहें अब 1000 करोड़ के आंकड़े पर टिकी हैं।

Box Office Collection Dhurandhar 2 Vs Project Hail Mary Ranveer Singh Film Earning Increase On Day 13
'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ा जड़ने वाली ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 631.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म लगातार अच्छा कर रही है।

अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1435.41 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अब ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ (1428 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Dhurandhar 2 Vs Project Hail Mary Ranveer Singh Film Earning Increase On Day 13
फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोजेक्ट हेल मेरी
‘धुरंधर 2’ के सामने हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी संघर्ष करती ही दिख रही है। फिल्म ने अपने छठे दिन यानी मंगलवार को 2.95 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्म के सामने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए ये कलेक्शन उतना भी कमजोर नहीं है। इस तरह से छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई 19.78 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Dhurandhar 2 Vs Project Hail Mary Ranveer Singh Film Earning Increase On Day 13
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
उस्ताद भगत सिंह
पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ‘धुरंधर 2’ के साथ ही रिलीज हुई थी। लेकिन रणवीर सिंह की आंधी में पवन कल्याण की फिल्म उड़ गई। फिल्म ने 13वें दिन मंगलवार को सिर्फ 35 लाख रुपए की कमाई की। इससे पहले सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन इतना ही रहा था। इस तरह से 13 दिनों में ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब तक सिर्फ 70.64 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed