{"_id":"69ca32f7c441cb16a008a427","slug":"dhurandhar-2-box-office-records-ranveer-singh-film-became-fifth-highest-grossing-indian-film-3rd-in-bollywood-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म; रॉकी भाई को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म; रॉकी भाई को पीछे छोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Records: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है। अब फिल्म ने शाहरुख की ‘जवान’ और ‘पठान’ समेत यश की ‘केजीएफ 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां जानिए फिल्म के अब तक के रिकॉर्ड्स के बारे में…
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ हर बीतते दिन के साथ एक नए कीर्तिमान को स्थापित कर रही है। फिल्म को लेकर लोगों की राय भले अलग-अलग हो, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। अब 11 दिनों में ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। जबकि वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म और तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जानते हैं अब तक कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन और अब तक किन-किन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर चुकी है ‘धुरंधर 2’?
Trending Videos
2 of 6
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म
‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ 11 दिनों में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, 11 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 846.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन अब 11 दिनों में 1361.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इस तरह से ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों के मामले में भी ‘धुरंधर 2’ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 'केजीएफ: चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' का नेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1250 करोड़ रुपये है। लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन 1361.95 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, अभी ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ से पीछे है।
4 of 6
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन में दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ अभी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों के मामले में भी ‘धुरंधर’ से पीछे है। हालांकि, इस लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर जरूर पहुंच गई है। यानी अब पहले और दूसरे दोनों ही नंबर पर ‘धुरंधर’ ही हैं। बॉलीवुड फिल्मों के डोमेस्टिक नेट कलेक्शन की बात करें तो पहले नंबर पर ‘धुरंधर’ (895.96 करोड़) है। जबकि अब दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’ 846.87 करोड़ रुपए के साथ पहुंच चुकी है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार देखकर ये उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
धुरंधर 2
- फोटो : एक्स
नॉर्थ अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसने पूरे क्षेत्र में 22 मिलियन डॉलर (205 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने लगभग एक दशक पहले ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ द्वारा बनाए गए 20 मिलियन डॉलर (186 करोड़ रुपये) से अधिक के रिकॉर्ड को आसानी से पार कर लिया है। यानी नॉर्थ अमेरिका में कमाई के मामले में अब ‘धुरंधर 2’ सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।