Dhurandhar 2: असली चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम ने की संजय दत्त की जमकर तारीफ, कहा- ‘एक पल के लिए…’
Dhurandhar 2: असली एसपी चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में उनके पति के किरदार को लेकर अपनी राय शेयर की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। अब इस फिल्म की बातें सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है। हाल ही में असली चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम ने फिल्म में दिखाए गए किरदार को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने संजय दत्त के रोल को लेकर भी कई बातें कही।
संजय दत्त की जमकर की तारीफ
अरविंद ओझा के साथ एक पॉडकास्ट में नूरीन ने बताया कि उनके पति अपने काम के लिए बहुत ईमानदार और समर्पित थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके काम को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी। नूरीन ने संजय दत्त की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘जब वो गाड़ी के पास खड़े होकर नजर उठाते हैं, तो एक पल के लिए लगा जैसे असलम ही सामने हों।’
कुछ सीन को बताया गलत
हालांकि, उन्होंने फिल्म में दिखाए गए कुछ हिस्सों को गलत बताया। खासकर फेक एनकाउंटर और बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले सीन पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘अगर फिल्म बना रहे थे, तो मुझसे, पुलिस या पत्रकारों से बात कर लेते, ताकि उनके अच्छे और बुरे दोनों पहलू सही तरीके से दिखाए जा सकें।’
लियारी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया
नूरीन ने यह भी कहा कि उनके पति अक्सर कहते थे कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनेगी। लेकिन अब जब फिल्म आ चुकी है, तो उन्हें लगता है कि उनके किरदार और काम को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया।
उन्होंने फिल्म में लियारी इलाके को भी जरूरत से ज्यादा बड़ा और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया बताया। उनके मुताबिक, चौधरी असलम के किरदार को और गहराई और संतुलन के साथ दिखाया जाना चाहिए था।
फिल्म में गाली गलौज पर क्या बोलीं नूरीन
नूरीन ने बताया कि उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी है, बल्कि सिर्फ कुछ क्लिप्स ही देखी हैं। फिल्म में इस्तेमाल की गई गाली-गलौज पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि भले ही यह पारिवारिक दर्शकों के लिए ठीक न हो, लेकिन पुलिस फोर्स में ऐसी भाषा आम होती है और किरदार के हिसाब से सही लगती है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।