पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने, खुद जगजाहिर की सच्चाई; फैंस ने भी दिए रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे की बातों पर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन नहीं होता है। वह कैंसर अवेयरनेस के लिए अपनी मौत का ड्रामा भी कर चुकी हैं। हाल ही में जब पूनम पांडे ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करके अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दी तो फैंस, नेटिजंस चौंक गए। कुछ लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर यकीन नहीं हुआ। आज पूनम पांडे ने इस बारे में एक वीडियो शेयर किया है। सच से पर्दा उठाया है।
फैंस का शक सही साबित हुआ
पूनम पांडे ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘आपकी विशेज के लिए शुक्रिया। लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। आज अप्रैल फूल है। दुनिया में युद्ध हो रहे हैं, कई लोग तनाव में हैं। मैंने सोचा आपको थोड़ा एंटरटेन कर दूं।’ आगे वह ‘अप्रैल फूल बनाया…’ गाना गाती हैं और खूब हंसती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
सोशल मीडिया यूजर्स की छूटी हंसी
जब सोशल मीडिया यूजर्स और पूनम पांडे के फैंस को पता चला कि वह अप्रैल फूल का प्रैक कर रही थीं तो सबकी ही हंसी छूट गई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी पूनम पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किए हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘हमें पहले से ही पता था।’ दरअसल, पूनम पांडे ने कुछ दिन पहले अपनी नॉर्मल तस्वीरें शेयर की थीं। फिर मंगलवार को बेबी बंप के साथ फोटाे डाली दी, ऐसे में लोगों को यकीन था कि वह किसी तरह का मजाक रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं पूनम पांडे, देखें तस्वीरें
पिछले साल फैलाई थी मौत की झूठी खबर
अप्रैल फूल पर पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी न्यूज झूठी साबित हुई। बता दें कि साल 2024 में पूनम पांडे की कैंसर से मौत की खबर फैली थी। बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा कैंसर अवेयरनेस के लिए किया था। झूठी खबरों के अलावा पूनम पांडे कई कंट्रोवर्सी में घिरी रही हैं।