सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Megastar Amitabh Bachchan says Why Not needs no justification

अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पोस्ट से सरप्राइज हुए फैंस, लिखा- ''क्यों नहीं' के लिए किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 01 Apr 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने एक गहरा और सोचने वाला संदेश अपने ब्लॉग पर साझा किया है। जिसे पढ़ने के बाद कोई भी सरप्राइज हो जाएगा।

Megastar Amitabh Bachchan says Why Not needs no justification
अमिताभ बच्चन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार फिल्में कर रहे हैं। बिग बी ने हाल ही में बताया कि उनकी 'कल्कि 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग पोस्ट किया है, जो हर किसी को सरप्राइज कर रहा है। 

Trending Videos

बिग बी का पोस्ट
बिग बी ने अपने इस ब्लॉग में बताया कि जब लोग उनसे पूछते हैं कि आप इतनी मेहनत क्यों करते रहते हैं, तो अमिताभ बच्चन का जवाब बहुत सीधा होता है- 'क्यों नहीं?'। बिग बी ने कहा कि उनके इतना ही कहने पर आगे बाद कोई बहस नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि कोई व्यक्ति क्या करता है और क्यों करता है, यह बात सिर्फ उसके अपने मन को ही पता होती है। दूसरे लोग भले ही कुछ भी कहें या बहस करें, लेकिन असल में फैसला सिर्फ खुद का होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज की दुनिया के बारे में भी लिखा
अमिताभ ने आगे लिखा, 'इस उम्र में उन्हें अपनी दिनचर्या, अपनी चीजें (कलम, कंप्यूटर, फोन) और खुद की उपस्थिति बहुत जरूरी लगती है। अमिताभ बच्चन ने आज की दुनिया के बारे में भी लिखा। उन्होंने लिखा कि आज जानकारी इतनी ज्यादा हो गई है कि सच्चाई और झूठ के बीच की लाइन धुंधली होती जा रही है।' बिग बी की इस पोस्ट ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 

बिग बी ने पूरी की 'कल्कि 2' शूटिंग
फिलहाल, अमिताभ 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे भाग 'कल्कि 2' की शूटिंग कर चुके हैं। इस फिल्म को लेकर बिग बी ने बताया कि 'कल्कि 2' पर काम शुरू हो चुका है। वह अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि फिल्म जल्द ही रिलीज हो जाएगी। यह फिल्म नाग अश्विन द्वारा निर्देशित है। 

'कल्कि 2' स्टार कास्ट
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी हिंदू पुराणों से प्रेरित है और भविष्य के साल 2898 ईस्वी में काशी शहर में घटित होती है। फिल्म में एक टीम SUM-80 नाम के एक अजन्मे बच्चे की रक्षा करती है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि माना जाता है।


यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने इस खास वजह से की पति राघव चड्ढा की तारीफ, बोलीं- 'मुझे तुम पर हमेशा गर्व...'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed