‘जो नहीं है, उसे थामे रहना बुरा होता है’; जायेद खान ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर दी प्रतिक्रिया
Zayed Khan On Hrithik-Sussanne Separation: सुजैन खान के भाई जायेद खान ने ऋतिक रोशन और सुजैन के अलगाव पर बात की। जानिए उन्होंने सबा आजाद और अरसलान गोनी को लेकर क्या कुछ कहा और दोनों के तलाक पर कही क्या बात…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता जायेद खान का ऋतिक रोशन से भी काफी करीबी नाता रहा है। जायेद ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के भाई हैं। हालांकि, ऋतिक और सुजैन का रिश्ता शादी के 14 साल बाद 2014 में खत्म हो गया था। लेकिन अभी भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। अब सुजैन के भाई और अभिनेता जायेद खान ने ऋतिक रोशन को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ऋतिक और सुजैन के अलग होने पर भी अपनी राय रखी।
यह होना तय नहीं था
जूम के साथ हालिया बातचीत में ऋतिक-सुजैन के अलगाव पर जायेद ने कहा कि यह होना तय नहीं था। लेकिन अगर आप किसी ऐसी चीज को थामे रखने की कोशिश करते हैं जो है ही नहीं, तो और भी बुरा होता है। दोनों लोग परेशान होते हैं। आखिर किसलिए?
मेरा मतलब है, आपके पास अपने बच्चे हैं, जिनका आपको इंतजार रहता है, उनके जीवन में शामिल होना है, उनके बड़े होने के पलों को देखना है, उन्हें एक शानदार युवा सज्जन बनते देखना है। इसलिए यही सब कुछ बन गया। वहीं ऋतिक और सुजैन दोनों के तलाक के बाद अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने पर एक्टर ने कहा कि जो हो गया सो हो गया।
अब इस पर ध्यान दें और अपनी खुशी खुद ढूंढें। हम समाज के दबाव में चलने वाले आम परिवारों की तरह नहीं हैं। हम कुछ मामलों में ज्यादा जागरूक और शिक्षित हैं। मुझे पता है कि ज्यादातर लोगों को यह बहुत अजीब लगता है। कुछ लोग युवा हैं, कुछ लोग खुद दुखी हैं, कुछ लोग इसे समझ ही नहीं पाते और यह ठीक है। कोई बात नहीं।
ऋतिक-सुजैन को अच्छे साथी मिले हैं
अलग होने के बाद भी ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं और बच्चों की मिलकर देखभाल करते हैं। जायेद खान का कहना है कि मुझे लगता है कि प्यार एक बहुत व्यापक शब्द है। उनके बीच का सम्मान और प्यार कहीं अधिक मायने रखता है। उन्हें बेहतरीन जीवनसाथी मिले हैं। मैं सबा को बहुत पसंद करता हूं और मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं अरसलान को भी बहुत पसंद करता हूं, वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। और आप जानते हैं, जिंदगी चलती रहती है। सबा अजाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड हैं, जबकि अरसलान गोनी सुजैन खान के बॉयफ्रेंड हैं।
सुजैन को दोबारा प्यार मिलने पर जायेद ने जताई खुशी
ट्रोलिंग के बावजूद सुजैन खान के दोबारा प्यार करने को लेकर जायेद ने कहा कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि उन्होंने क्या-क्या झेला है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने इसे संभाला, आगे बढ़ीं, जो हासिल किया और इस दौरान दोबारा प्यार पाया, उसके लिए मैं उनका और भी अधिक सम्मान करता हूं। यह बहुत मुश्किल है।
आखिरकार, मायने क्या रखता है? बात यह है कि आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर आप भरोसा कर सकें, यह बहुत महत्वपूर्ण है। किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो आपकी बात को ईमानदारी से सुने और आपसे साझा करे, बेहद जरूरी है। वर्ना हर किसी का अपना कोई न कोई मकसद होता है। अगर आपके साथ कोई एक मजबूत साथी न हो तो आप इस दुनिया में कैसे आगे बढ़ेंगे?
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल माना जाता था। लेकिन शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं- रेहान और ऋदान।