फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav supports Salman Khan said If a good artist gets threats then it feels bad

Salman Khan: खेसारी लाल यादव ने किया सलमान खान का समर्थन, अभिनेता को मिल रही धमकियों पर कही ये बात

Thu, 17 Oct 2024 09:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 17 Oct 2024 09:53 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इस बीच अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने उन्हें समर्थन दिया है। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान समस्याओं को सुलझाना जानते हैं। 

विज्ञापन
Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav supports Salman Khan said If a good artist gets threats then it feels bad
खेसारी लाल यादव- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही लगातार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकियां मिल रही हैं। सलमान को धमकियां तो लंबे समय से दी जाती रही हैं, लेकिन अब इन धमकियों ने एक नया मोड़ ले लिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता के प्रति अपनी दुश्मनी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है। अब वो और प्रमुखता से अभिनेता को धमकियां दे रहे हैं, जिसकी वजह से अभिनेता की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। इस वजह से अभिनेता के फैंस और करीबियों की चिंता भी काफी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


लगातार मिल रही हैं सलमान खान को धमकियां
कुछ समय पहले ही अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर गोलीबारी की गई थी।  बाबा सिंद्दीकी हत्या के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा गया कि सलमान के करीबियों को भी अब खतरा है।  इन तमाम चीजों से अभिनेता के करीबी और फैंस भी काफी चिंतित हैं। हालांकि, अभिनेता को इस मुश्किल घड़ी में कई सितारों का समर्थन भी मिला है। इस बीच अब भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी सलमान खान के समर्थन में बात की है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियां कोई छोटी बात नहीं है और इसे बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 7: दर्शकों के लिए तरस रही ‘जिगरा’, सिनेमाघरों में नहीं चला जादू, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव ने किया सलमान का समर्थन 
भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा कि सलमान खान जैसे अच्छे इंसान को दुनिया से जल्दी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सलमान अपने कामों की वजह से इतने बड़े सुपरस्टार बने हैं। अभिनेता ने आगे कहा, “अगर एक अच्छे कलाकार को धमकियां मिलती हैं, तो बुरा लगता है। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग, अपनी भाषा को बढ़ावा दिया है और भारत का सम्मान बढ़ाया है। हर किसी की अपनी समस्याएं होती हैं। सलमान खान अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाना जानते हैं। वह सलमान खान हैं, ऐसा बनने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी है। यह कोई छोटी बात नहीं है।”


VVKWWV Collection Day 7: हफ्ते भर में बिगड़ी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत, सातवें दिन की इतनी कमाई
अगले साल ईद पर सिकंदर में आएंगे नजर 
भोजपुरी अभिनेता का सलमान खान को लेकर दिया गया बयान फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देश एआर मुरुगदॉस निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। सलमान खान की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान 'बिग बॉस' के 18वें सीजन की मेजबानी करते भी नजर आ रहे हैं।
Bollywood Actresses: उम्र 40 के पार फिर भी लगती हैं कमाल, इन हसीनाओं के आगे अच्छे-अच्छे भरते हैं पानी




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed