सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Anjali Raghav Withdrawn Her Case Against Bhojpuri Actor And Singer Pawan Singh

कौन हैं अंजलि राघव? भोजपुरी स्टार पवन सिह के खिलाफ वापस लिया छेड़खानी का केस; स्वीकार की अभिनेता की माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 03 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Anjali Raghav: अंजलि राघव ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। यह मामला महिला आयोग तक पहुंचा। लेकिन अब अंजलि ने पवन सिंह के साथ अपने विवाद को सुलझा लिया है। अभिनेता को माफ कर दिया। जानिए, कौन है ये अंजलि राघव? भोजपुरी एंटरटेनमेंट की दुनिया से इनका क्या नाता है? 

Anjali Raghav Withdrawn Her Case Against Bhojpuri Actor And Singer Pawan Singh
अंजलि राघव और भोजपुरी स्टार पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@anjaliraghavonline
विज्ञापन

विस्तार

अंजलि राघव और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का विवाद जगजाहिर है। एक स्टेज शो में भोजपुरी स्टार ने इस महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। उसकी कमर पर हाथ लगाया था, यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। अंजलि राघव ने पवन सिंह से अपना विवाद खत्म कर दिया है, अभिनेता की माफी को स्वीकार कर लिया है। जानिए, अंजलि राघव के बारे में कुछ खास बातें। 

Trending Videos

हरियाणा महिला आयोग के सामने अंजलि ने क्या कहा? 
अंजलि राघव फरीदाबाद में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के समक्ष पेश हुई थीं। यहां पर पवन सिंह के बजाय उन्होंने कुछ अन्य लोगों द्वारा परेशान करने की बात कही। अंजलि ने कहा कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए माफी पहले ही मांग ली थी, इसलिए वह उन्हें माफ कर रही हैं। लेकिन हरियाणा महिला आयोग के सामने अंजलि ने तीन लोगों के नाम सामने रखे। यह लोग उसे परेशान कर रहे हैं, बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में उन लोगों के खिलाफ महिला आयोग ने समन भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Anjali Raghav Withdrawn Her Case Against Bhojpuri Actor And Singer Pawan Singh
अंजलि राघव - फोटो : इंस्टाग्राम@ anjaliraghavonline

कौन हैं अंजलि राघव?
अंजलि राघव पिछले साल भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ एक इवेंट में नजर आई थीं। इस दौरान पवन सिंह ने उनकी कमर पर हाथ लगाया, जिसे अंजलि ने छेड़छाड़ बताया। इसके बाद विवाद खूब बढ़ा। अभिनेता को माफी मांगनी पड़ी। अंजलि की बात करें तो वह हरियाणा से बिलॉन्ग करती हैं। वह एक डांसर, सिंगर और मॉडल हैं। 

Anjali Raghav Withdrawn Her Case Against Bhojpuri Actor And Singer Pawan Singh
अंजलि राघव - फोटो : इंस्टाग्राम@ anjaliraghavonline
गाए हरियाणवी गाने और अभिनय में भी जमाया रंग 
हरियाणवी भाषा में अंजलि राघव ने कई म्यूजिक एल्बम में गाने गाए हैं। ‘गिरे ये आंसू’ और ‘चंद्रवाल देखूंगी’ से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वह हरियाणा में जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। एक बॉलीवुड फिल्म ‘तेवर’ में भी वह काम कर चुकी हैं। इसके अलावा सीरियल ‘कैरी रिश्ता खट्टा मीठा’ में भी काम किया है। 
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ अंजलि ने एक गाना ‘सइंया सेवा करे’ किया था। इसी गाने के प्रमोशन के दौरान पवन सिंह पर उन्होंने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed